उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ एनडीए के कुछ सहयोगी दलों में असंतोष के संकेत मिल रहे हैं। 30 अक्तूबर को लखनऊ आ रहे अमित शाह सहयोगी दलों के साथ समन्वय की कोशिश कर सकते हैं।
पूर्वोत्तर के लोगों को निशाना बनाने वाले आपत्तिजनक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस ने शोकीन नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा था कि आरोपी को सजा मिलेगी। दिल्ली और त्रिपुरा में एफआईआर
वाराणसी के नमो घाट पर ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो के पहले दिन 50 से अधिक विमानों ने हवाई करतब दिखाए। राफेल, सुखोई, तेजस, मिग-29 और सारंग हेलीकॉप्टरों के प्रदर्शन ने दर्शकों को रोमांचित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्टूबर को कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया है। उन्होंने अपनी किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की पहली झलक साझा की। किताब में प्रेम, कर्तव्य, बिछड़ने के दर्द और अपनेपन की तलाश जैसे विषयों को समेटा गया है।
सऊदी अरब में उड़ानें रद्द होने से प्रभावित उमरा जायरीन की भारत वापसी के लिए विदेश मंत्रालय प्रयास कर रहा है। प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के मुताबिक, पिछले एक सप्ताह में करीब 3,000 फंसे हुए जायरीन उपलब्ध उड़ानों से भारत लौटे हैं। रियाद स्थित भारतीय दूतावास और ज
भारत ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य को हासिल कर चार विकेट से जीत दर्ज की। संजू सैमसन ने 67 रन की शानदार पारी खेली और भारत ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
भारत टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) के स्वदेशी निर्माण की क्षमता विकसित कर रहा है। 8 मीटर और 15 मीटर व्यास वाली मशीनों के निर्माण की क्षमता के साथ 16 मीटर से अधिक व्यास वाली टीबीएम बनाने की तैयारी है। इससे मशीनों के डिजाइन, निर्माण और रखरखाव के लिए देश में अपना
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की और उन्हें इस्राइल के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल प्रज्वलित करने का निमंत्रण दिया। दोनों नेताओं ने भारत-इस्राइल संबंधों, आतंकवाद
पीलीभीत की सदर विधानसभा सीट की मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के मामले में दो एसडीएम मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। एक कंप्यूटर ऑपरेटर को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, सपा और कांग्रेस ने वोटों में हेरफेर के आरोप लगाते हुए जांच की मा
कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में नागपुर से गिरफ्तार मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को लखनऊ लाया गया। करीब साढ़े छह घंटे की पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत
सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने चिंता जताई है। एसोसिएशन ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म की तत्काल समीक्षा और जरूरत पड़ने पर उचित कार्रवाई की मांग की है। फिल्म 20 नवंबर को रि
आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है और शुक्रवार शाम छह बजे फैसला सुना सकती है। याचिका में 10,000 रुपये के पर्सनल बॉन्ड से जुड़े एसईएम के नोटिस को चुनौती दी गई है।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more