जामिया में छात्रों का आंदोलन जारी, भूख हड़ताल के बीच ऑनलाइन कक्षाओं के बहिष्कार का एलान

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों का आंदोलन और भूख हड़ताल जारी है। विश्वविद्यालय के गेट बंद होने से अंदर जाने को लेकर तनाव की स्थिति बन रही है। छात्रों ने सोमवार से शुरू होने वाली ऑनलाइन कक्षाओं के बहिष्कार का फैसला किया है।
advertisement image

टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ रुपये में बेचा खार वेस्ट का फ्लैट, फायरिंग की घटना के 4 दिन बाद हुई डील

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार वेस्ट स्थित अपना अपार्टमेंट 9 करोड़ रुपये में बेच दिया है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री 22 अक्टूबर को हुई। यह डील 18 अक्टूबर को उनकी गाड़ी पर फायरिंग की घटना के चार दिन बाद हुई।
advertisement image

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में दोपहर 12:51 बजे 3.7 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, इसका केंद्र जमीन से 11 किलोमीटर नीचे था। घटना में किसी नुकसान की जानकारी नहीं है।
advertisement image

खेसारी लाल यादव के शो में फेंकी गई चप्पल, सांसद पप्पू यादव ने दी कार्रवाई की चेतावनी

पूर्णिया के खुर्दा वार्षिक महोत्सव में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव की परफॉर्मेंस के दौरान उन पर चप्पल फेंकी गई। घटना से नाराज सांसद पप्पू यादव ने चप्पल फेंकने वाले को तलाशने की चेतावनी दी। खेसारी ने भी मंच से इस हरकत पर प्रतिक्रिया दी।
advertisement image

जयशंकर का आतंकवाद पर सख्त संदेश, बोले- शांति के लिए बातचीत और कूटनीति जरूरी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में आयोजित चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक एकजुटता की अपील की। उन्होंने कहा कि युद्ध के बजाय बातचीत, सहयोग और कूटनीति से ही स्थायी शांति का रास्ता निकल सकता है।
advertisement image

काशी में समर्थकों को देख पीएम मोदी ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन

काशी में तीन दिवसीय एयर शो में शामिल होने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रास्ते में समर्थकों का उत्साह देखकर अपनी कार रुकवाई और हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाए।
advertisement image

UN में भारत का पाकिस्तान पर तीखा हमला, कहा- सेना के इशारे पर चलती है सरकार

संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में भारत ने पाकिस्तान पर दुष्प्रचार करने और अल्पसंख्यकों के अधिकारों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप लगाया। भारत ने पाकिस्तानी राजनीति में सेना के दखल और जम्मू-कश्मीर पर भी अपना पक्ष रखा।
advertisement image

वोट बचाओ महारैली को लेकर राहुल गांधी का भाजपा पर तंज, राम मंदिर चंदे पर भी कांग्रेस ने उठाए सवाल

राहुल गांधी ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ जन मार्च और महारैली’ में शामिल होने की अपील की है। वहीं, कांग्रेस ने राम मंदिर के चंदे से जुड़े कथित मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए भाजपा पर सवाल उठाए हैं।
advertisement image

देश की राजधानी की सुरक्षा पर गृहमंत्री अमित शाह का मंथन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर राजधानी की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में महिला सुरक्षा, नशे के अवैध कारोबार, गैंगवार और संगठित अपराध पर अंक
advertisement image

योगी ने कहा, वैज्ञानिक ही पकड़वा सकते हैं डीपफेक बनाने वालों को

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में टेक संगम-2026 के दौरान कहा कि कृत्रिम मेधा AI और डीपफेक Deep Fake तकनीक के जरिए अपराधी अपनी पहचान छिपाने की कितनी भी कोशिश करें, वैज्ञानिक साक्ष्य उन्हें कानून के शिकंजे तक पहुंचा सकते हैं।
advertisement image

एशियन पैरा गेम्स में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 114 पदकों के साथ बनाया रिकॉर्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत ने 30 स्वर्ण सहित कुल 114 पदक जीतकर अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारतीय दल ने हांगझोऊ 2023 के 111 पदकों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को ऐतिहासिक
advertisement image

मेलानिया ट्रंप ने की रूस-यूक्रेन में मध्यस्थता

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता से रूस और यूक्रेन के बीच ओलेश्की शहर में मानवीय सहायता पहुंचाने और नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए स्थानीय युद्धविराम पर सहमति बनी है। शहर में बुजुर्गों और बच्चों समेत करीब 1,700 से 2,000 लोग रह गए है
advertisement image