न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले से पहले भारतीय टीम को झटका लगा है। विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन दाहिनी जांघ के पास मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मुकाबले से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने उनकी जगह कवर के तौर पर कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र में विधान परिषद की 28 सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) मतदान हुआ। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए वोट डाले और उम्मीदवारों की किस्मत मतपेटियों में बंद कर दी।
कानपुर में एक कार्यक्रम बीच में छोड़ने के मामले में आयोजकों ने अंजलि अरोड़ा को कानूनी नोटिस भेजा है। आयोजकों ने 1.20 करोड़ रुपये के मुआवजे और 15 दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी की मांग की है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान बीते दिनों हुए घटनाक्रम पर भी चर्चा हुई। इससे पहले सीएम ने मीका सिंह से भी बातचीत की थी।
शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर उर्फ दानिश को अदालत से राहत नहीं मिली। सीजेएम कोर्ट ने तीनों की जमानत अर्जियां खारिज कर दीं।
सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने क्राइम ब्रांच के समन और अगली पेशी की तारीख को लेकर भी जानकारी दी।
यूपी एमएलसी चुनाव 2026 के दौरान आगरा शिक्षक खंड से सपा प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल ने मतदान में गड़बड़ी और समर्थकों को परेशान करने के आरोप लगाए। मीडिया से बातचीत के दौरान वह भावुक हो गए और धर्म परिवर्तन करने की बात कही।
दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया टूर' के दिल्ली कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी दे दी है। 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले इस कार्यक्रम को पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण अनुमति नहीं मिली थी।
मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और अन्य अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल मिला है। इसमें अमिताभ बच्चन के बंगले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाने की धमकी दी गई है। एजेंसियां ईमेल की जांच कर रही हैं।
कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव की आजम खां से जेल में मुलाकात को चुनावी जुमला बताया। उन्होंने मुसलमानों की सत्ता में भागीदारी और सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर भी सवाल उठाए।
जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता सौरव दास, आशुतोष रंका और अजिंक्य शुक्रवार को एसईएम कोर्ट में पेश होंगे। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच भी उनसे पूछताछ कर सकती है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन किया। उन्होंने युवा शक्ति के निर्माण और मजबूत भारत के संकल्प को अपनी पिछली मुलाकात में गुरुदेव स्वामी चिन्मयानंद के साथ हुई चर्चा से जोड़ा।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more