केरल चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी दोनों तैयारियों में जुट गए हैं। राज्य में इस साल मार्च-अप्रैल में विधानसभा चुनाव संभावित हैं। ऐसे में कांग्रेस में रणनीति तैयार करने के लिए केरल से लेकर दिल्ली तक हलचल दिख रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल का दौरा कर चुके हैं। दूसरी तरफ, बीजेपी भी चुनावी तैयारियों में जुट गई है। पीएम मोदी भी केरल के दौरे पर हैं। शुक्रवार का दिन केरल की चुनावी तैयारियों के लिहाज से अहम रहा है। नरेन्द्र मोदी ने केरल में हुए अपने कार्यक्रम में केरला के ढेरों सौग़ात से नवाज़ा है ।वहीं मेयर के चुनाव में बीजेपी की जीत से मोदी उत्साहित दिखे ।दूसरी तरफ दिल्ली में मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की मौजूदगी में केरल चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। खास बात रही कि कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहे। वहीं, पीएम मोदी पहली बार मेयर बने एडवोकेट वीवी राजेश की पीठ थपथपा रहे थे।
मीटिंग में शामिल नहीं हुए शशि थरूर
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी तथा प्रदेश के कई अन्य नेताओं के व्यवहार से नाराजगी के चलते लोकसभा सदस्य शशि थरूर इसमें शामिल नहीं हुए। इधर बैठक में थरूर का इंतजार ही होता रहा गया।
दूसरी तरफ, थरूर के कार्यालय ने कहा है कि उन्होंने कोझिकोड में केरल साहित्य महोत्सव में अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण बैठक में शामिल होने में असमर्थता के बारे में पार्टी को सूचित कर दिया था। इससे पहले खबर थी कि थरूर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मीटिंग में शामिल होंगे।
अगर देखा जाए तो शशि थरूर समय -समय पर मोदी के कार्यों को लेकर खुलकर तारीफ़ करते है ।आपरेशन सिंन्दूर के के बाद पूरी दुनिया में भारत के गर्व को बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की तरफ से दी गई ज़िम्मेदारियों को थरूर ने शानदार तरीक़े से अंजाम दिया ।