महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आ रही है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें बुखार और गले में संक्रमण की शिकायत के कारण पुणे के रूबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले खबर आई थी कि जुखाम, खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने के कारण शरद पवार बारामती से पुणे के लिए रवाना हुए। उनके साथ सुप्रिया सुले और प्रतिभा पवार भी मौजूद थीं।
शरद पवार की उम्र 85 साल है और वह वर्तमान में राज्यसभा सदस्य भी हैं। वे एनसीपी के संस्थापक रहे हैं, लेकिन कुछ साल पहले पार्टी में टूट हुई और कई नेता महायुति गठबंधन के साथ चले गए। इसके बाद शरद पवार ने अपनी नई पार्टी एनसीपी (शरद पवार) का गठन किया और नए चुनाव चिन्ह के साथ चुनाव में उतरे। उनका राजनीतिक अनुभव और सक्रियता आज भी महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभा रही है।
हाल ही में शरद पवार के परिवार पर दुखद घटना भी हुई थी। 28 जनवरी को उनके भतीजे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार विमान हादसे में निधन हो गए। अजित पवार चुनाव प्रचार के लिए मुंबई से बारामती के लिए जा रहे थे, लेकिन बारामती एयरपोर्ट पर उनका विमान क्रैश हो गया। इस हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई। हादसे के कारणों की जांच अभी जारी है।