BRICS सम्मेलन से अलग नई दिल्ली में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन और UAE के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नहयान के बीच हाई लेवल बातचीत हुई। दोनों देशों के बीच तनाव के बीच यह बैठक अहम मानी जा रही है।
BRICS Summit के पहले दिन पीएम मोदी ने अपने संबोधन के बीच अचानक रुककर जिनपिंग का हाल पूछा। बाद में चीनी राष्ट्रपति पीएम मोदी की ओर से आयोजित डिनर में शामिल नहीं हुए। इसके पीछे लंबी यात्रा और थकान को वजह बताया गया।
भारत और अफगानिस्तान के बीच रविवार से तीन मैचों की T20 सीरीज शुरू होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में फ्रेंडशिप कप ट्रॉफी का अनावरण हो चुका है। मैदान पर वैभव सूर्यवंशी-संजू सैमसन के चयन और अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण पर नजर रहेगी।
इंडोनेशिया में 243 लोगों को लेकर जा रहा यात्री जहाज रविवार को जावा सागर में लापता हो गया। अब तक 102 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया है, जबकि एक यात्री की मौत हुई है। बचाव दल सर्च ऑपरेशन चला रहा है।
बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत के बाद अभिजीत दीपके के व्यंग्यात्मक इस्तीफा पत्र को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। खुद को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बताते हुए पोस्ट किए गए इस पत्र पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने FIR की मांग की है।
मायावती ने आकाश आनंद और ईशान आनंद को बसपा में कोई जिम्मेदारी न देने का ऐलान किया है। इसी के साथ उन्होंने अपनी भतीजी दीपिका आनंद को लेकर भविष्य में अहम जिम्मेदारी सौंपे जाने का संकेत दिया है।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इथियोपिया, मलेशिया और वियतनाम के प्रधानमंत्रियों तथा आबू धाबी के क्राउन प्रिंस से अलग-अलग मुलाकात की और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से मुलाकात कर भारत-ईरान मैत्री, दीर्घकालिक सहयोग और क्षेत्र की मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को महान तमिल संत, कवि और दार्शनिक तिरुवल्लुवर की प्रसिद्ध रचना ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया।
More News
We may use cookies or any other tracking technologies when you visit our website, including any other media form, mobile website, or mobile application related or connected to help customize the Site and improve your experience.
learn more