Meerut Murder : मुस्कान और साहिल को लेकर एक और नया खुलासा, खुलेगा हर राज

Authored By: News Corridors Desk | 22 Mar 2025, 06:22 PM
news-banner

मेरठ में हुए सौरभ राजपूत मर्डर केस में हर दिन नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। जिससे पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।  हत्या के बाद मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला घूमने चले गए थे। अब वहां ले जाने ड्राइवर ने उनके बारे में कई हैरान वाले खुलासे किए हैं। अब हत्या करने के बाद 11 दिन क्या कुछ किया उसका सच सामने आ गया है। आइए जानते हैं ‘कातिल’ कपल हत्या करने के बाद 11 दिन तक कहां रहे और क्या कुछ किया… 

2 साल बाद आया था घर 

सौरभ 24 फरवरी को दो साल बाद लंदन से बेटी का बर्थडे मनाने घर लौटा था। 3 मार्च को घर पर उसकी हत्या कर दी जाती है। दरअसल, सौरभ राजपूत लंदन में एक बेकरी में नौकरी करता था। 2 साल बाद वह 24 फरवरी को अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसकी 6 साल की बेटी पीहू का जन्मदिन मनाने आया था। लेकिन सौरभ को क्या पता था कि जिस पत्नी से वह मिलने आ रहा है, वो उसके साथ दरिंदगी की सारी हदें पार करने वाली है। इस हत्या के हर ऐंगल को जोड़ा जा रहा है, बता दें कि इसमें तंत्र-मंत्र जैसी चीजों का भी जिक्र किया जा रहा है। सौरभ के सिर और हाथ काटकर साहिल अपने घर ले जाता  है। आरोपियों ने 4 मार्च को शव के 15 टुकड़े किए। सौरभ के सिर और हाथ काटकर साहिल अपने घर ले जाता  है। फिर वापस मुस्कान के घर में शव को ड्रम में सीमेंट से सील कर देता है। मुस्कान ने अपनी 5 साल की बेटी को मायके में छोड़ दिया। मुस्कान और साहिल 17 मार्च को हिमाचल से लौटे। 18 मार्च को मुस्कान ने अपनी मां कविता रस्तोगी और पिता प्रमोद रस्तोगी से झूठ कहा कि सौरभ की उसके परिजनों ने हत्या कर दी। 

2016 में हुई थी लव मैरिज

साल 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। सौरभ कुमार मर्चेंट नेवी में काम करता था। वह अक्सर विदेश आता-जाता रहता था। वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। सौरभ नौकरी के कारण कई-कई महीनों बाद घर आता था। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गई थीं। 

हिमाचल में 13 दिन की मर्डर पार्टी!

मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर सौरभ की हत्या करने का षडयंत्र पहले ही रच लिया था। इसके लिए चाकू, उस्तरा, नशीली दवाई, पॉलीथिन आदि सामान पहले ही खरीद लिया था। दोनों ने तीन मार्च की रात को सौरभ की हत्या की वारदात को अंजाम दिया। सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल मनाली निकल गए।  उन्होंने शिमला, मनाली, कसोल वैली आदि स्थानों पर मौज मस्ती की। 14 मार्च को होली के दिन भी मुस्कान और साहिल ने जमकर जश्न मनाया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने नवंबर 2024 में सौरभ को मारने की प्लानिंग बनाई थी। सौरभ को रास्ते से हटाकर दोनों साथ रहना चाहते थे। 

टैक्सी ड्राइवर का खुलासा

अब साहिल और मुस्कान को हिमाचल ले जाने ड्राइवर ने उनके बारे में कई हैरान वाले खुलासे किए हैं। इस हत्याकांड में ड्राइवर की गवाही सामने आई है, जिससे यह शक और गहरा हो गया है कि हत्या अंधविश्वास के चलते की गई थी। ड्राइवर ने बताया कि पूरे सफर के दौरान दोनों सिर्फ चैट के जरिए ही बात कर रहे थे। दोनों एक विवाहित जोड़े की तरह रह रहे थे, जिससे ड्राइवर को लगा ही नहीं कि वे कोई कांड कर के आए हैं। ड्राइवर को 19 मार्च की शाम को ही इस बारे में पता चला। ड्राइवर ने बताया कि कसौल में बर्फ में ली गई तस्वीरें भी उसने ही खींची थीं। 7 मार्च को जब ड्राइवर ने उन्हें मेरठ छोड़ा। इस दौरान दोनों के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी, जिससे ड्राइवर को शक भी नहीं हुआ।