जगन मोहन रेड्डी के 500 करोड़ रुपये के 'शीशमहल' पर उठे सवाल

Authored By: News Corridors Desk | 13 Mar 2025, 03:29 PM
news-banner


'शीश महल'विवाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार का एक प्रमुख कारण बन गया था। अब भाजपा ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक ऐसी ही संरचना पर गौर फरमाया है, जो 10 एकड़ के परिसर में फैला एक भव्य बंगला है, और कथित तौर पर सोने की सजावट और इतालवी संगमरमर से सुसज्जित है। जगन मोहन रेड्डी ने यह शीशमहल अपने कार्यकाल के दौरान बनवाया था, जिसे रेड्डी का कार्यालय और निवास माना जाता था। वहीं, अब रेड्डी का यह शीशमहल राजनीतिक विवाद के बाद जांच के घेरे में आ गया है। 

इटालियन मार्बल, सोने की सजावट, कीमत 500 करोड़ रुपये... 
 
एक रिपोर्ट के अनुसार, इस संपत्ति की भव्यता का पता चलता है, जो खूबसूरत रुशिकोंडा इलाके में 9.8 एकड़ में फैली है , संपत्ति में शामिल हैं: 

1. सोने की सजावट और इतालवी संगमरमर फर्श

2. करीब 15 लाख रुपए की कीमत वाले 200 झूमर

3. पक्की सड़कें, जल निकासी व्यवस्था, थोक जल आपूर्ति और 100 केवी बिजली सबस्टेशन

4. निजी हेलीपैड और उच्च स्तरीय बुनियादी ढांचा

5. 10 एकड़ में फैले चार विशाल ब्लॉक

सख्त एक्शन लेगी नायडू सरकार! 

आलीशान 'शीशमहल' का निर्माण जगन सरकार के  दौरान किया गया था। हालांकि, अभी आंध्र प्रदेश में तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है। TDP के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने जगन मोहन रेड्डी पर 600 करोड़ रुपये से ज़्यादा के सार्वजनिक धन का निजी इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।  यह भी कहा जा रहा है कि 'शीशमहल' और बुनियादी सुविधाएं बनाने में 600 करोड़ से अधिक खर्च होने की भी संभावना है।