जानें कौन हैं माघ मेले में सुर्खियां बटोर रहे गाड़ी वाले बाबा

Authored By: News Corridors Desk | 11 Jan 2026, 04:44 PM
news-banner

प्रयागराज के कुम्भ मेले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अक्सर साये की तरह दिखने वाले 'सतुआ बाबा' का एक वीडियो बहुत वायरस हो रहा है ।असल में सतुआ बाबा इस समय प्रयागराज मेले में अपनी ढाई करोड़ की डिफेन्डर से चश्मा लगा कर कहीं आ जा रहे हैं तो उनका रंग देखते बन रहा है ।सतुआ बाबा असली नाम संतोष दास है। वे काशी के मणिकर्णिका घाट स्थित सतुआ बाबा आश्रम के पीठाधीश्वर और महामंडलेश्वर हैं।


संतोष दास 'सतुआ बाबा' विष्णु स्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के 7वें पीठाधीश्वर हैं। हाल ही में फरवरी 2025 में उन्हें 'जगद्गुरु विष्णु स्वामी संतोषाचार्य' की उपाधि से भी नवाजा गया है।इनका जन्म उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के मसौरा गांव में हुआ था। इन्होंने महज 11-12 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और काशी आकर आध्यात्मिक शिक्षा ग्रहण की।सतुआ बाबा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद करीबी माना जाता है। वे अक्सर सरकारी दौरों, मंदिर दर्शन और धार्मिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री के साथ अग्रिम पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं।

वाराणसी का सतुआ बाबा आश्रम लगभग 325 साल पुराना है। यह आश्रम न केवल आध्यात्मिक केंद्र है, बल्कि यहाँ संस्कृत विद्यालय भी संचालित होता है और गरीबों के लिए 'सतुआ' (भोजन) वितरण की पुरानी परंपरा है, जिसके कारण ही इस पीठ का नाम 'सतुआ बाबा' हाल ही में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाल ही में प्रयागराज के डीएम को "सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ने" की सलाह दी थी, जिसके बाद यह नाम और अधिक चर्चा में आ गया।