बर्खास्त IAS पूजा खेडकर के घर में ज़हरखुरानी और चोरी का आरोप, जांच में जुटी पुणे पुलिस

Authored By: News Corridors Desk | 11 Jan 2026, 06:12 PM
news-banner

बर्खास्त आईएएस को ज़हर देने की कोशिश -


बर्खास्त आईएएस (IAS) पूजा खेडकर के पुणे स्थित घर में चोरी की एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यह घटना शनिवार, 10 जनवरी 2026 की रात की बताई जा रही है।
पूजा खेडकर का आरोप है कि उनके घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक नेपाली नौकर ने उनके और उनके माता-पिता (दिलीप और मनोरमा खेडकर) के खाने - पीने की चीज़ में नशीला पदार्थ मिला दिया।नशीले पदार्थ के कारण माता-पिता बेहोश हो गए। पूजा का ये भी दावा  है कि आरोपी ने उन्हें रस्सियों से बांध दिया घर में लूटपाट की।आरोपी परिवार के सभी सदस्यों का मोबाइल फोन ,कीमती सामान लेकर फरार हो गया।पूजा ने किसी तरह खुद को बंधनों से मुक्त किया और दूसरे फोन के जरिए चतुर्शृंगी पुलिस स्टेशन को सूचित किया ।पूजा के माता-पिता को बेहोशी की हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।पुणे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस के अनुसार पूजा खेडकर ने अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा है कि मानसिक रूप से स्थिर होने के बाद वह औपचारिक शिकायत दर्ज कराएंगी।पुलिस आरोपी नौकर की तलाश में जुटी है, जो घटना के बाद से फरार है।पुणे की चतुर्शृंगी पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम पूजा खेडकर के आवास पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।पुलिस मुख्य आरोपी (नेपाली नौकर) की तलाश के लिए टीमें गठित कर चुकी है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों और मोबाइल लोकेशन (यदि उपलब्ध हो) के जरिए उसे ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।पुलिस घर के आसपास और हाउसिंग सोसाइटी के प्रवेश और निकास द्वारों पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके।पुलिस उनके माता-पिता के होश में आने और स्वस्थ होने का इंतजार कर रही है ताकि उनके बयान भी दर्ज किए जा सकें।बताया जा रहा है कि फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने विशेषज्ञों की मदद ली है ताकि आरोपी की पहचान पुख्ता की जा सके।पुलिस का कहना है कि जब तक पूजा खेडकर की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिलती, तब तक तकनीकी रूप से मामला दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। पूजा खेडकर ने कहा है कि माता-पिता की तबीयत में सुधार होने और मानसिक स्थिति ठीक होने के बाद वह एफआईआर दर्ज कराएंगी।