मोकामा में अनंत सिंह का ज़लज़ला क़ायम है जेल में बन्द होने के बाद भी छोटे सरकार सरकार कैसे सरकार चला रहे हैं उसकी एक बानगी हाल में ही में देखने को मिली ।मामला था उनकी विधानसभा का के डाकघर के मर्जर को लेकर ।
मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जनवरी 2026 की शुरुआत में पटना की बेउर जेल से बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल को एक पत्र लिखा है और मर्जर का विरोध किया ।उन्होंने मोकामा चौक स्थित उप-डाकघर (Sub-Post Office) को मोकामा घाट डाकघर में मर्ज (विलेय) करने के प्रस्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई है।विधायक ने तर्क दिया कि मोकामा चौक से मोकामा घाट की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों के लिए वहां जाना अत्यंत कठिन हो जाएगा।
पत्र में उल्लेख है कि इस डाकघर में लगभग 20,000 खाते संचालित हैं और यहाँ RD, SB, PPF और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं, जो मर्जर से प्रभावित होंगी।मोकामा चौक एक प्रमुख व्यावसायिक केंद्र है जहाँ स्पीड पोस्ट और अन्य डाक सेवाओं की भारी आवश्यकता रहती है。
बाहुबली अनंत सिंह के इस हस्तक्षेप और स्थानीय जनता भी अपने नेता के साथ खड़ी हो हो गई और विरोध करने लगी । इसके बाद, डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस प्रस्ताव पर फिलहाल रोक लगा दिया गया है ।विधायक की अनुशंसा को आगे विचार के लिए मंत्रालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।तभी तो कहा जाता है कि अंनत सिंह कही हो चलती उन्हीं की है ।