मनोज तिवारी ने शो में बताया कि वह हमेशा रवि किशन से दूरी बनाकर रखते थे। इसकी सबसे बड़ी वजह थी EGO और स्टारडम की लड़ाई। उस दौर में दोनों भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सुपरस्टार थे और दोनों ही खुद को नंबर वन मानते थे।मनोज तिवारी पहले समाजवादी पार्टी में थे और अमर सिंह के क़रीबी माने जाते थे। वहीं रवि किशन कांग्रेस में थे और जौनपुर से चुनाव भी लड़ चुके थे। कपिल शर्मा शो के हालिया EPISODE में एक मज़ेदार खुलासा हुआ कि बीजेपी में रवि किशन को लाने में मनोज तिवारी की भूमिका रही, लेकिन मनोज तिवारी ने यह कहकर सबको चौंका दिया- “यह बात तो रवि किशन मानें, तब ना!”
वहीं एक पुराने EPISODE में दोनों यानी की मनोज तिवारी और रवि किशन ने स्वीकार किया कि उनके बीच लगभग 13 साल तक ‘36 का आंकड़ा’ यानी कट्टर दुश्मनी रही। रवि किशन खुद को एक पढ़ा-लिखा और ट्रेंड एक्टर मानते थे, जबकि मनोज तिवारी एक बेहद लोकप्रिय गायक थे जो बाद में अभिनय में आए। यहीं से तुलना और टकराव शुरू हुआ।
फिल्म ‘गंगा’ की शूटिंग के दौरान बड़ा विवाद हुआ था। जिसमें अमिताभ बच्चन भी थे।
फिल्म में मनोज तिवारी पुलिस अफसर और रवि किशन अपराधी बने थे। स्क्रिप्ट के मुताबिक मनोज तिवारी को रवि किशन को मारना था। रवि किशन ने इस पर आपत्ति जताई और कहा, “मैं सुपरस्टार हूँ, मैं मार कैसे खा सकता हूँ?”.. इसी बहस में शूटिंग घंटों रुक गई। अंत में दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ ने बीच-बचाव करते हुए कहा, “आप दोनों एक-दूसरे को मत मारो, दोनों मुझे मार लो,” तब जाकर शूटिंग पूरी हुई।
वहीं निरहुआ ने कपिल शर्मा शो में बताया कि एक बार जब मनोज तिवारी रवि किशन को सीन समझाने लगे, तो रवि इतने चिढ़ गए कि चिल्लाकर बोले- “तुम मुझे एक्टिंग मत सिखाओ, नहीं तो मैं अभी खुद को गोली मार लूँगा!”..
इसके अलावा टीवी शो ‘सुर संग्राम’ के दौरान भी दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। रवि किशन को लगता था कि मनोज तिवारी गायकों को ज़्यादा महत्व देते हैं, जबकि मनोज तिवारी का कहना था कि अनुशासन सबसे ज़रूरी है।
बतादें, आज रवि किशन और मनोज तिवारी एक ही राजनीतिक दल में हैं और दोनों दावा करते हैं कि उनके रिश्ते अब पूरी तरह ठीक हैं। रिश्तों में आई इस सुधार की झलक तब दिखी जब मनोज तिवारी ने खुले मंच से कहा- “रवि किशन मुझसे बेहतर एक्टर हैं।”
भोजपुरी इंडस्ट्री की यह दुश्मनी अब दोस्ती में बदल चुकी है, लेकिन इसके किस्से आज भी दर्शकों को हैरान और मनोरंजन से भर देते हैं...