महीनों बाद माँ राबड़ी से मिल कर भावुक हो गए तेज प्रताप -
कहते हैं ,दुनिया में माँ की जगह कोई नहीं ले सकता । इसका एक नजारा बिहार की राजधानी पटना में दिखा जब कई महिने के बाद तेज प्रताप यादव नए साल के पहले दिन माँ राबड़ी से मिलने पहुँचे ।तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा कि "मां हमारे परिवार की आत्मा हैं, हर हंसी, हर प्रार्थना और हर पल जो घर जैसा लगता है, तेज प्रताप ने कहा कि यह जीवन, जो प्यार.. अपनापन से भरा है, आपकी वजह से ही संभव हुआ"
आपको बताते चलें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दिल्ली में बेटी मिसा भारती के घर पर रह कर मोतियाबिंद का इलाज करवा रहे है ।वही बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव यूरोप के विदेश दौरे पर है ।सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा काफी तेज रही कि तेज प्रताप यादव अपनी माँ, राबड़ी देवी से मिलने पहुंचे।
चुनाव में परिवार एक दूसरे दूर रहा -
तेज प्रताप यादव अपने परिवार, विशेषकर तेजस्वी यादव के करीबियों से कुछ मनमुटाव रखते हैं। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपनी माँ राबड़ी देवी के प्रति गहरा सम्मान दिखाया है।
शक्ति प्रदर्शन या भावुकता: राजनीतिक विश्लेषक इसे दो तरह से देखते हैं—एक तो यह कि तेजस्वी की अनुपस्थिति में तेज प्रताप को माँ से अपनी बात कहने का मौक़ा मिल गया होगा ।वही दूसरी ओर तेज प्रताप अपनी मां के साथ अपने मजबूत रिश्ते को सार्वजनिक रूप से दिखाना चाहते हैं।
फिलहाल, राजद (RJD) परिवार में एकजुटता तो दिख नही रही है ऐसे में तेज प्रताप यादव ने बंगाल में भी चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है । ऐसे माँ का आशीर्वाद जरूरी हो जाता है । तेज प्रताप अक्सर अपनी माँ को 'तुलसी' के समान बताते हैं और उनके साथ तस्वीरें साझा करने से नहीं चूकते ।जिससे यह संदेश जाता है कि परिवार के भीतर चाहे जो भी समीकरण हों, माँ के साथ उनका रिश्ता अटूट है।
लेखक -अतुल सिंह