क्या रॉबर्ट वाड्रा करेंगे राजनीति में एंट्री ?

Authored By: News Corridors Desk | 15 Apr 2025, 06:48 PM
news-banner
रॉबर्ट वाड्रा - ये नाम तो आपने सुना ही होगा... प्रियंका गांधी के पति, सोनिया गांधी के दामाद, और गांधी परिवार का वो चेहरा जो हमेशा चर्चा में रहता है। बिजनेस से लेकर सोशल सर्विस तक, वाड्रा की जड़ें मुरादाबाद से लेकर दिल्ली तक फैली हैं, लेकिन क्या अब वाड्रा तैयार हैं पॉलिटिक्स की रेस में कूदने के लिए? 
 
उन्होंने कई बार हिंट दिए हैं - अमेठी हो, मुरादाबाद हो, या फिर हरियाणा। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चुनाव दर चुनाव उन्हें लॉन्च करने की बात की है, पर सवाल ये है कि क्या कांग्रेस उन्हें लॉन्च करने को तैयार है? या फिर ये सिर्फ सुर्खियां बटोरने का खेल है? खैर इस बार वाड्रा ने खुद राजनीति में आने की इच्छा जताई है।

रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मैं गांधी परिवार का सदस्य हूं और यही मेरी राजनीति से जुड़ाव की एकमात्र वजह है। पिछले कुछ सालों में कई राजनीतिक पार्टियों ने मेरा नाम लेकर चुनावी दांव साधने की कोशिश की है। जहां भी चुनाव होते हैं, वहां मेरा नाम खुद ब खुद आ जाता था। मैंने अपने परिवार, खासकर प्रियंका गांधी और राहुल गांधी से राजनीति के गुण सीखे हैं क्योंकि वो हमेशा सियासत में एक्टिव रहते हैं।

अगर रॉबर्ट वाड्रा पॉलिटिक्स में आते हैं, तो उनके लिए क्या-क्या रास्ते खुले हैं? प्रियंका और सोनिया का बैकअप वाड्रा को तुरंत लाइमलाइट में ला सकता है। अमेठी, रायबरेली, या मुरादाबाद - ये वो सीटें हैं जहां गांधी परिवार का सिक्का चलता है।

वाड्रा की बिजनेस बैकग्राउंड और पॉलिश्ड इमेज उन्हें मॉडर्न वोटर से जोड़ सकती है। वो धर्मनिरपेक्षता और डेवलपमेंट की बात करें, तो शहरी यूथ में हिट हो सकते हैं। लेकिन हर कहानी में एक ट्विस्ट होता है। वाड्रा के खिलाफ पुराने विवाद - रियल एस्टेट डील्स, DLF का मामला - ये उनके रास्ते में कांटे बिछा सकते हैं। क्या वो इनसे पार पा पाएंगे?

अब बड़ा सवाल - अगर वाड्रा पॉलिटिक्स में आए, तो कांग्रेस उन्हें क्या रोल दे सकती है? शुरुआती दौर में वाड्रा को कांग्रेस संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वो प्रियंका के साथ मिलकर बिहार से लेकर बंगाल और केरल तक भीड़ खींच सकते हैं। उनकी बिजनेस समझ और गांधी परिवार की रणनीति में हिस्सा लेने का अनुभव उन्हें बैक-रूम प्लानिंग में बड़ा रोल दे सकता है।

रॉबर्ट वाड्रा का पॉलिटिकल डेब्यू - होगा या नहीं होगा? अगर होगा, तो क्या वो गांधी परिवार की विरासत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे, या फिर विवादों में फंसकर रह जाएंगे? ये तो वक्त ही बताएगा।