नगीना से सांसद और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद एक बार फिर विवादों के केंद्र में हैं. उनकी एक्स गर्लफ्रेंड डॉ. रोहिणी घावरी ने सोशल मीडिया पर एक लाइव वीडियो जारी कर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इसमें उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर ने बहुजन समाज पार्टी (BSP) की लीडर मायावती को अपमानजनक बाते कही हैं, कई लड़कियों की ज़िंदगी खराब की है और बीजेपी के इशारों पर वो काम कर रहे हैं. रोहिणी ने दावा किया है कि उनके पास ऐसे ऑडियो-वीडियो हैं, जिन्हें अगर वो दिखाएंगी तो चंद्रशेखर मुंह छुपाते फिरेंगे. क्या है पूरी मामला आईए जानते हैं.
रोहिणी घावरी, जो स्विट्जरलैंड में PHD कर रही हैं और NGO चलाती हैं, उन्होनें अपने सोशल मीडिया पेज पर 29 मिनट के लाइव वीडियो को शेयर किया है और कई बड़े खुलासे किए हैं.
रोहिणी ने क्या-क्या कहा?
मायावती को गालियां: रोहिणी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने BSP की लीडर मायावती को भला-बुरा कहा। उनके पास इसका रिकॉर्डिंग है, और अगर वो इसे दिखाएंगी तो चंद्रशेखर की इज्ज़त मिट्टी में मिल जाएगी और वो मुंह छिपाता फिरेंगे।
कई लड़कियों से धोखा: रोहिणी का इल्ज़ाम है कि चंद्रशेखर ने कई लड़कियों की ज़िंदगी खराब की। उन्होंने सहारनपुर की एक महिला का इंटरव्यू शेयर किया, जिसमें चंद्रशेखर की सच्चाई बताई गई। रोहिणी ने कहा, "ये नौटंकी करके नेता बना है।"
बीजेपी से सांठगांठ: रोहिणी ने कहा कि चंद्रशेखर बीजेपी के लिए काम कर रहे हैं और दलित-मुस्लिम वोट बांट रहे हैं। बीजेपी 2027 तक इसे बचाएगी। इसके बाद टिश्यू पेपर की तरह यूज कर फेंक देगी।
पहले भी हुआ विवाद
ये मामला नया नहीं है। जून 2025 में रोहिणी ने शोषण का इल्ज़ाम लगाया था। जुलाई में उन्होंने यूनाइटेड नेशंस के सामने भूख हड़ताल की धमकी दी। सितंबर में उन्होंने आत्महत्या की धमकी भी दी। रोहिणी ने नेशनल कमीशन फॉर वुमन में शिकायत की, लेकिन अभी तक कोई एफआईआर नहीं हुई।
चंद्रशेखर का जवाब
इन सभी आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सांसद चंद्रशेखर आज़ाद ने इन्हें पूरी तरह झूठा बताया है। उन्होंने कहा कि उनके ख़िलाफ़ यह पूरा अभियान AI से तैयार की गई फ़ोटो और झूठे दावों पर आधारित है। आज़ाद ने कहा, "मैं इन सभी आरोपों का जवाब कोर्ट में दूंगा।" दूसरी ओर, डॉ. घावरी ने कहा है कि अब वह चुप नहीं रहेंगी और जहाँ भी चंद्रशेखर चुनाव लड़ेंगे, वे वहीं जाकर उनका विरोध करेंगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि चंद्रशेखर का सांसद बनना उनकी पहली और आख़िरी बड़ी उपलब्धि होगी.
क्या हो रहा है असर?
चंद्रशेखर आज़ाद और रोहिणी का ये विवाद दलित समाज को बांट सकता है। BSP वाले मायावती पर टिप्पणी से नाराज़ हैं, और भीम आर्मी के लोग रोहिणी को गलत बता रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या रोहिणी के सबूत सच्चे हैं या नकली?, क्या रोहिणी के पास सच में मायावती पर गालियों का कोई ऑडियो है?, क्या चंद्रशेखर बीजेपी के साथ हैं? पुलिस ने FIR क्यों नहीं की?, क्या इन सबके पीछे कोई बड़ी सियासी साजिश है? ये तमाम सवाल लोगों के मन में बने हुए हैं...
रोहिणी घावरी ने और सबूत दिखाने की बात कही है। अगर ये वायरल हुए, तो चंद्रशेखर की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या वो इसको कोई ठोस जवाब देंगे? या ये मामला और बड़ा होगा? ये देखना बाकी है।