UN में पाकिस्तान को धोने वाली, पेटल गहलोत कौन ?
28 सितंबर को भारत पाकिस्तान मैदान में टकराएंगे लेकिन उससे पहले ही भारत ने पाकिस्तान को हार का करारा तमाचा मारा है और ये मंच था संयुक्त राष्ट्र महासंघ का. भारत की बेटी पेटल गहलोत ने पाकिस्तानी पुरानी कैसेट को ऐसा पटका कि वो पाकिस्तान को फिर दोबारा जोड़-जोड़ कर बजानी पड़ेगी. खैर क्या हुआ ऐसा UN के मंच पर, कैसे पेटल गहलोत ने कश्मीर, झूठे आँसू और भारत पर बेबुनियाद आरोप लगाने के लिए पाकिस्तान को मुंमहतोड़ जवाब दिया, क्यों उनके बिना गुस्सा हुए, बिना चिल्लाए दिए जवाब की दुनिया में चर्चा हो रही है. चलिए समझते हैं क्योंकि ये जवाब UN के चार्डर Right to Reply के तहत संवैधानिक तरीके से दिए गए और जिसका हर शब्द ऐसा नपा तुला प्रहार था कि पाकिस्तान बिलबिलाने लग
UNGA में भारत की बेटी का करारा जवाब, पाकिस्तान फिर बौखलाया
पेटल गहलोत ने UNGA में पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया जिसने सबका ध्यान अपनी और खींचा , उन्होंने कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और इसे छुपाता नहीं। ओसामा बिन लादेन जैसे आतंकियों को उसने छुपाया और TRF जैसे आतंकी समूहों की मदद की। पेटल गहलोत ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाने चाहिए। पाकिस्तान को अपने सभी आतंकवादी कैंप बंद कर सभी आतंकियों को भारत को सौंपना चाहिए।
परमाणु हमलो पर बात रखते हुए पेटल ने कहा कि हम अब परमाणु ब्लैकमेल के बहाने में आतंक फैलाने की इजाज़त नहीं देंगे। 9 मई तक पाकिस्तान ने हमें और हमलों की धमकी दी, जबकि 10 मई को उसकी सेना खुद हमसे सीधी लड़ाई बंद करने की गुहार लगाने लगी। यदि जले हुए हैंगर और नष्ट रनवे को जीत मानना है, जैसा शहबाज़ शरीफ ने कहा- तो पाकिस्तान उसे मानता रहे पर असली राह तो शांति की ओर जाने की है, तुरंत आतंकी शिविर बंद करो और आतंकियों को भारत को सौंप दो।
इसी के साथ पेटल गहलोत ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मुद्दे सिर्फ दोनों देशों के बीच ही सुलझाए जाएंगे, इसमें किसी तीसरे पक्ष की कोई भूमिका नहीं है। भारत आतंकवादियों और उनके सहयोगियों में कोई फर्क नहीं करेगा, दोनों को जवाबदेह माना जाएगा। पाकिस्तान भारत में हुए आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार है। भारत ने इन हमलों से अपनी रक्षा की और अपराधियों को न्याय के सामने लाया है।
जानिए पटेल गहलोत है कौन? देश की आवाज़
पेटल गहलोत की कहानी वाकई में प्रेरणादायक है। उनका जन्म नई दिल्ली में हुआ था और वे बचपन से ही पढ़ाई में तेज़ थीं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से ग्रैजुएशन किया, जहाँ उन्होंने राजनीति और सामान्य विषय पढ़े। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की। साल 2015 में उन्होंने भारतीय विदेश सेवा (IFS) जॉइन की।
इसके बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय में असिस्टेंट सेक्रेटरी के रूप में काम किया, फिर पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में थर्ड और सेकंड सेक्रेटरी की भूमिका निभाई। साथ ही अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में इंडियन काउंसुलेट में काउंसलर के तौर पर भी सेवाएं दीं। राजनयिक होने के साथ-साथ पेटल गहलोत एक कलाकार भी हैं। उन्हें गिटार बजाना और गाना गाना बेहद पसंद है। खाली समय में वे अक्सर संगीत की दुनिया में खो जाती हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है और वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व आत्मविश्वास और सच्चाई के साथ करती हैं।
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में पाकिस्तान को दिया गया उनका जवाब बिलकुल साफ, ठोस और तथ्य आधारित था। इससे साफ दिखा कि आज का भारतीय युवा राजनयिक, दुनिया के किसी भी मंच पर मजबूती से अपनी बात रखने में सक्षम है। उनका यह भाषण न सिर्फ मीडिया में चर्चा का विषय बना बल्कि सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हुआ और लाखों लोगों को प्रेरणा दी।