त्योहारों का सीजन आते ही बाजारों में रौनक छा जाती है। लेकिन इस बार सोने की चमक ने सबको चौंका दिया। 2 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दिन 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब ₹1,19,240 रुपये थी। लेकिन त्योहार के बाद कीमतों में जोरदार उछाल आ गया। आज, 9 अक्टूबर को यह 1,22,629 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। सिर्फ एक हफ्ते में 4,000 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी. यह तेजी वैश्विक बाजारों की वजह से आई, जहां सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस के पार चढ़ गया।
देखिए, दैनिक उतार-चढ़ाव कैसा रहा:
-2 अक्टूबर (दशहरा)
10 ग्राम 24 कैरेट सोना- लगभग ₹1,19,240
-3 अक्टूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,18,680
-4 अक्टूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,19,400
-5 अक्टूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,19,400
-6 अक्टूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,20,770
-7 अक्तूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,22,020
-8 अक्तूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,23,170
-9 अक्टूबर
10 ग्राम 24 कैरेट सोना (रुपये में)- लगभग ₹1,23,040
तेजी के पीछे की क्या है वजह
इस तेजी के पीछे कई वजहें हैं। सबसे बड़ा कारण अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद। जब ब्याज दरें गिरती हैं, तो सोना जैसे सुरक्षित निवेश पर लोग ज्यादा भरोसा करते हैं। इसके अलावा, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन जैसे इलाकों में जारी तनाव ने निवेशकों को सोने की ओर धकेल दिया। भारत में रुपया भी कमजोर हुआ, जिससे आयातित सोने की कीमत चढ़ गई। त्योहारी सीजन की मांग ने भी आग में घी डाला। दशहरा पर तो कीमतों के चलते बिक्री 25% गिर गई, लेकिन अब लोग निवेश के लिए खरीद रहे हैं। चांदी भी 1,49,000 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच चुकी है।
खबरों के मुताबिक, रॉयटर्स और टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स कहती हैं कि अक्टूबर में सोना 4,000-4,150 डॉलर तक जा सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक यह 1,30,000 रुपये प्रति 10 ग्राम छू सकता है। लेकिन सावधान रहें, छोटी-मोटी गिरावट भी आ सकती है, क्योंकि बाजार अब ओवरबॉट हो चुका है।