दिल्ली। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु बुधवार को अंबाला, हरियाणा का दौरा करेंगी, जहां वह राफेल में उड़ान भरेंगी। इससे पहले 8 अप्रैल, 2023 को राष्ट्रपति ने असम के तेजपुर वायु सेना केंद्र पर सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी। एक विज्ञप्त में ये जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति के राफेल में उड़ान की सारी तैयारियां कर ली गईं है। वायुसेना के लिए भी यह गर्व की बात है कि एक साल में राष्ट्रपति दूसरी बार उसके किसी फाइटर प्लेन में उड़ान भरने वाली हैं।