दिल्ली में चल रहे AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन देशभर में चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने चारों प्रदर्शनकारियों को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना पर सत्तारुढ़ BJP की आलोचना के साथ-साथ विपक्षी दलों ने भी नाराजगी जताई है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और BSP प्रमुख मायावती ने इस प्रदर्शन की कड़ी निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा कि यह आचरण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सम्मेलन के लिए अशोभनीय और निंदनीय है। मायावती ने कहा कि इस प्रकार का प्रदर्शन देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय छवि को नुकसान पहुँचाता है।
YSR कांग्रेस पार्टी के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी कहा कि यूथ कांग्रेस ने सबको शर्मिंदा किया है। उन्होंने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद देश की प्रतिष्ठा बनाए रखने पर जोर दिया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर ऐसा आचरण ठीक नहीं है। भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख और पूर्व मंत्री KTR ने इसे राजनीतिक नौटंकी बताया और कहा कि विरोध के लिए सही समय और जगह चुनना जरूरी है।
तेलंगाना के सत्तारुढ़ दल TDP के महासचिव और मंत्री लोकेश नारा ने कहा कि इस प्रदर्शन ने भारत की वैश्विक छवि और नेतृत्व क्षमता को नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की बढ़ती AI लीडरशिप को ऐसे राजनीतिक तमाशे में बदलना उचित नहीं है और इससे देश की हैसियत घटती है।