स्पाइस जेट विमान का पंख आकासा के टेल से टकराया

Authored By: News Corridors Desk | 16 Apr 2026, 06:34 PM
news-banner

दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को एक हादसा होते होते बच गया। टर्मिनल एक पर टैक्सी करते वक्त स्वाइस जेट का एक पंख आकासा एंटर के क्षैतिज टेल सतह से टकरा गया।

जानकारी  के अनुसार स्पाइस जेट B-737-700 विमान अपनी उड़ान SG-124 जो लेह से दिल्ली पहुंचती है, के बाद टैक्सी करके अपने निर्धारित पार्किंग में जा रहा था। इसी दौरान उसका एक पंख अप्रन में खड़े आकासा एयर के B-737 विमान के क्षैतिज टेल सतह (HTS) से टकरा गया।

इस टक्कर की वजह से स्पाइस जेट और आकासा दोनों के विमानों को क्षति पहुंची है। इस संबंध में डीजीसीए DGCA आगे की जाँच कर रहा है।