बीजेपी की बल्ले-बल्ले, काँग्रेस को केरल, टीवीके का चमत्कार!

Date: 2026-05-04
news-banner

दिल्ली। पाँच राज्यों की विधानसभा चुनावों की गिनती सोमवार की सुबह जब शुरू हुई तो लोगों की निगाह जहां पश्चिम बंगाल पर थी वहीं दक्षिण के तमिलनाडु में चमत्कार हो गया जहां पहली बार चुनावी मैदान में उतरी एक्टर थलपति विजय की पार्टी ने सफलता का परचम फहरा दिया।

सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा क्योंकि पार्टी पहली बार अपने प्रणेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी के गृह राज्य में सत्ता में बैठने के सपने को पूरा कर रही है।

ज़्यादातर एक्ज़िट पोल में बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने के अनुमान लगाए गए थे लेकिन एक्जिट पोल के इतिहास को देखते हुए अंतिम परिणाम का सभी को इंतज़ार था।

सोमवार को साढ़े तीन बजे तक मिले परिणामों और रुझानों के अनुसार बीजेपी पश्चिम बंगाल में पहली बार, असम में तीसरी बार और पुडुचेरी में एक बार फिर सराकर बनाती दिखाई दे रही थी। काँग्रेस के लिए केरला से राहत की ख़बर आ रही है कि वहां उसके नेतृत्व वाला यूडीएफ़ गठबंधन सरकार बनाने की तरफ़ बढ़ गया है। सबसे चौंकाने वाला परिणाम तमिलनाडु में आता दिखाई दिया जहां राज्य में स्थापित द्रविड़ मुनेत्र कषगम  DMK और ऑल इंडिया द्रविड़ मुनेत्र कषगम AIDMK को पीछे छोड़कर तीन साल पहले बनी पार्टी टीवीके TVK सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी।

शाम 4.00 बजे तक की स्थिति(रुझान और परिणाम के साथ) इस प्रकार है

पश्चिम बंगाल

सीट 293
बीजेपी 189
टीएमसी  98
काँग्रेस  02
लेफ्ट  02
अन्य  02

 

असम

सीट  126
बीजेपी+  99
काँग्रेस+  23
अन्य  04

तमिलनाडु

सीट  234
टीवीके  106
डीएमके+  71
एआईडीएमके+ 57
अन्य  00

केरलम

सीट  140
यूडीएफ़  100
एलडीएफ  35
बीजेपी+  02
अन्य  03

पुडुचेरी

सीट  30
बीजेपी+  18
काँग्रेस +  07
अन्य 05

 

Leave Your Comments