UP News: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। 35 IPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। तबादला सूची में पुलिस कमिश्नरेट, अलग-अलग जिलों और पुलिस मुख्यालय में तैनात अधिकारी शामिल हैं।
चारू निगम को एसपी, 112 से पीएसी गाजियाबाद भेजा गया है। श्रवण कुमार सिंह को कानपुर नगर से गौतमबुद्धनगर और प्रमोद कुमार को पुलिस उपायुक्त वाराणसी से पुलिस अधीक्षक, साइबर मुख्यालय, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं रवि शंकर निगम को गौतमबुद्धनगर से सेनानायक, 02वीं वाहिनी एसएसएफ, गोरखपुर भेजा गया है।
आगरा, प्रयागराज और लखनऊ में भी बदलाव
अतुल शर्मा-II को पुलिस उपायुक्त आगरा से पुलिस अधीक्षक, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ बनाया गया है। सोनम कुमार को आगरा से पुलिस उपायुक्त प्रयागराज और रविंद्र कुमार को कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त आगरा की जिम्मेदारी मिली है।
नीरज कुमार पांडेय को प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय प्रयागराज भेजा गया है। ममता रानी चौधरी को पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी लखनऊ और मो. इरफान अंसारी को पुलिस मुख्यालय प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक, सीआईडी, उत्तर प्रदेश लखनऊ भेजा गया है।
साद मिया खां को गौतमबुद्धनगर से पुलिस उपायुक्त आगरा और सैय्यद अली अब्बास को आगरा से पुलिस उपायुक्त गौतमबुद्धनगर बनाया गया है। श्रुति श्रीवास्तव को वाराणसी से अपर पुलिस उपायुक्त प्रयागराज भेजा गया है।
कानपुर नगर कमिश्नरेट में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती
तबादला सूची में कानपुर नगर कमिश्नरेट के कई अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। सुमित सुधाकर रामटेके को सहायक पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, संभल भेजा गया है।
अरीबा नोमान को झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर बनाया गया है। राजेश कुमार पांडेय को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस उपायुक्त वाराणसी भेजा गया है।
अभय नाथ त्रिपाठी को इटावा से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर और कपिल देव सिंह को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर से पुलिस अधीक्षक, यातायात मुख्यालय, उत्तर प्रदेश लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलों के अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी
देवेश चतुर्वेदी को अयोध्या से अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, अंबेडकरनगर भेजा गया है। विवेक तिवारी को खीरी से अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, बाराबंकी और गौतम राय को बिजनौर से अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, बिजनौर बनाया गया है।
मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से अपर पुलिस उपायुक्त आगरा, रिजुल को प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ से अपर पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद और मेविस टॉक को बांदा से अपर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र भेजा गया है।
इसके अलावा जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को सीआईडी/यूपी एसआईएफएस लखनऊ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को गोरखपुर से पुलिस उपायुक्त आगरा और बलवंत कुमार चौधरी को अयोध्या से पुलिस उपायुक्त गाजियाबाद भेजा गया है।
हरेंद्र प्रताप यादव को एसडीआरएफ लखनऊ से पुलिस अधीक्षक यूपी-112 लखनऊ, कुलदीप सिंह को संभल से सेनानायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा और विनीत भटनागर को हापुड़ से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी बनाया गया है।