रोजा रखने पर ट्रोल हुईं भारती सिंह, यूजर्स बोले – ‘धर्म का मज़ाक मत बनाओ’

Authored By: News Corridors Desk | 30 Mar 2025, 03:43 PM
news-banner
टीवी की दुनिया में कॉमेडी क्वीन के नाम से मशहूर भारती सिंह अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार उनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर उनके फैंस हैरान रह गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और भारती सिंह को इस पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

भारती सिंह हुईं ट्रोल

हाल ही में भारती सिंह एक इवेंट में अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ नजर आईं। इस दौरान उन्होंने खजूर खाकर अपना रोजा खोला। वीडियो में उनके साथ मौजूद एक शख्स कह रहे हैं कि भारती ने आज रोजा रखा हुआ है। इसके बाद भारती मजाकिया अंदाज में पूछती हैं, "क्या मैं अब पतली लग रही हूं?" बस इसी बात को लेकर फैंस भड़क गए और उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई।

यूजर्स ने जताई नाराजगी

भारती सिंह के इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां उनके कुछ फैंस इसे मजाकिया अंदाज में ले रहे हैं, वहीं कई लोग इसे धर्म का अपमान बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "रोजा रखा है तो दिखावे की क्या जरूरत है?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "रोजा मुसलमानों का फ़र्ज़ है, इसे कोई मजाक में नहीं रखता।" इसके अलावा, एक हिंदू यूजर ने लिखा, "नवरात्रि भी आ रही है, उसका भी व्रत रख लेना।"

कुछ लोग भारती के समर्थन में भी नजर आए। उन्होंने कहा कि रोजा रखना किसी भी धर्म के व्यक्ति के लिए मना नहीं है और यह पूरी तरह से व्यक्तिगत आस्था का विषय है। हालांकि, भारती का इस पर अब तक कोई बयान नहीं आया है।

भारती सिंह न केवल एक फेमस कॉमेडियन हैं, बल्कि एक सफल होस्ट भी हैं। वह कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। इन दिनों वह कुकिंग रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ को होस्ट कर रही हैं। इस शो में अंकिता लोखंडे, रुबीना दिलैक समेत कई बड़े स्टार्स नजर आ रहे हैं। दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है।