हाइलाइट्स :
• यूपी में 14 जिलों के डीएम बदले
• 34 आईएएस अफसरों की नई तैनाती
• सोमवार की रात हुआ तबादला
उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार की देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आईएएस अफसरों का तबादला कर दिया। इनमें 14 जिलाधिकारियों की नई तैनाती की गई है।
हरदोई के डीएम अनुनय झा को मुरादाबाद, विशेष सचिव राज्य कर राहुल पांडेय को हरदोई और कुशीनगर के डीएम महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा अमेठी, एटा, संतकबीरनगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर के डीएम भी बदले गए हैं।
इन जिलों में नई तैनाती
संजय चौहान को कुशीनगर, आलोक कुमार को संतकबीरनगर, ज्ञानेंद्र सिंह को पीलीभीत, शशांक चौधरी को अमेठी और दिव्यांशु पटेल को बागपत का डीएम बनाया गया है। प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर और सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस की जिम्मेदारी मिली है। अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।
20 अधिकारियों को दूसरी जिम्मेदारी
बाकी 20 अफसरों को शासन और विभिन्न संस्थाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। हिमांशु कौशिक को मुरादाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को मिर्जापुर का मुख्य विकास अधिकारी, संतोष बहादुर सिंह को मैनपुरी का सीडीओ और विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। विजय कुमार को आगरा विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष तथा शैलेंद्र भाटिया को यूपीीडा का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
गजल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी और नितिन मदान को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक और जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। नेहा बंधु को विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का अपर आयुक्त बनाया गया है।
अमनदीप डुली को विधिक बाट-माप नियंत्रक, असीमता लाल को पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का विशेष सचिव तथा अभिषेक गोयल को नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। मंगला प्रसाद सिंह को उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल्स संघ का प्रबंध निदेशक, निधि श्रीवास्तव को राज्य कर का विशेष सचिव और अरविंद सिंह को खाद्य एवं रसद विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। राजेंद्र पेंसिया को कारागार प्रशासन एवं सुधार तथा अतुल वत्स को राजस्व विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। चंद्रशेखर को परती भूमि विकास विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार मिला है।