एयरपोर्ट पर चली गोली, दो घायल

एयरपोर्ट पर चली गोली, दो घायल
  • मुंबई जा रहे यात्री के लाइसेंसी हथियार से फ़ायर
  • यात्री को हिरासत में लिया गया
  • गलती से चली गोली से दो स्क्रीनिंग कर्मचारी घायल

उत्तर प्रदेश में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सुबह अचानक गोली चलने से दो लोग घायल हो गए।

आधिकारिक प्रवक्त के अनुसार 16 अगस्त 2026 को सुबह लगभग 09:30 बजे, वाराणसी से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX 1810  की उड़ान होनी थी। इस उड़ान से  यात्री कमलेश केदारनाथ राय को जाना था। राय ने चेक-इन काउंटर पर तय नियमों के अनुसार अपने लाइसेंसी हथियार (21 जिंदा कारतूस वाली 7.62 mm की पिस्तौल) की जानकारी दी।

यात्री को ज़रूरी सुरक्षा प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए तय स्क्रीनिंग एरिया में ले जाया गया। हथियार को संभालने और उसकी जांच के दौरान, गलती से एक गोली चल गई। गोली टकराकर वापस आई और दो स्क्रीनिंग कर्मचारियों को लग गई। घटना में स्क्रीनिंग कर्मचारी रोहित राज और सुमन कुमारी को घायल हो गए।

दोनों कर्मचारियों को तुरंत  इलाज के लिए वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और यात्री को जांच और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी BCAS इस घटना की परिस्थितियों की जांच कर रहा है, जिसमें हवाई अड्डों पर लाइसेंसी हथियारों को संभालने और ले जाने के तय नियमों का पालन शामिल है। जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।