अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को उनके 65 वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी मिशेल ओबामा ने ख़ास तरीके से बर्थडे विश किया।
अमेरिका 44 राष्ट्रपति ओबामा ने 4 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। इस मौके पर मिशेल ने सोशल मीडिया पर एक ख़ास तस्वीर शेयर की जिसमें वह बराक के साथ खास पोज में बैठी दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने एक ख़ूबसूरत संदेश भी लिखा।
मिशेल ने अपने मैसेज मे लिखा, ‘जन्मदिन मुबारक हो, बराक ओबामा! 65 की उम्र में आप इतने शानदार कभी नहीं दिखे। आप हर दिन मुझे एक बेहतर इंसान बनाते हैं, और हमारे परिवार और देश के लिए आप जो कुछ भी करते हैं, उसके लिए मैं आपकी शुक्रगुजार हूँ। आपसे बहुत प्यार करती हूँ।’
ख़ास बात ये है कि मिशेल ने लंबे अंतराल के बाद सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट की। उनकी आखिरी पोस्ट सात जुलाई को आई थी और अब ओबामा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पति को बधाई संदेश शेयर किया।
मिशेल और बराक अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखते रहते हैं और लोग उनपर प्रतिक्रिया भी देते हैं।