विपक्ष के भारी हंगामें की वजह से आज 5 अगस्त को लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर बाद दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्य छात्रों के आंदोलन के दौरान बल प्रयोग पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की माँग को लेकर नारेबाजी करने लगे।
अध्यक्ष ओम बिरला ने सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने का आग्रह किया गया। लेकिन हंगामा नहीं थमा। इसके बाद सदन की कार्यवाही अध्यक्ष ने स्थगित कर दी।