उत्तर प्रदेश की राजधानी में एक हाईप्रोफ़ाइल मुलाक़ात हुई। यह मुलाक़ात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ और उनकी टीम के साथ थी।
मुख्यमंत्री ने इस मुलाक़ात की जानकारी अपने हैंडल से सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
उन्होंने कहा, ‘आज लखनऊ में Flipkart Group के CEO कल्याण कृष्णमूर्ति और उनकी टीम के साथ एक शिष्टाचार भेंट हुई।’
फ्लिपकार्ट सीईओ और उनकी टीम के साथ मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश उत्पादों को डिजीटल प्लेटफॉर्म पर प्रोत्साहन के बारे में बात की। इस बातचीत में प्रदेश के MSME, ODOP उद्यमियों, GI उत्पादों और स्थानीय कारीगरों को आगे बढाने पर चर्चा हुई। बातचीत में फ़ोकस इस बात पर था कि डिजिटल कॉमर्स, टेक्नोलॉजी और बड़े बाज़ार तक पहुँच के ज़रिए कैसे प्रदेश को आगे बढ़ाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन और उद्यम के बीच का तालमेल, आत्मनिर्भर, समृद्ध और ट्रिलियन-डॉलर उत्तर प्रदेश के सरकार विज़न को साकार करने में एक अहम भूमिका निभाएगा।