Highlight
|
|
14, 15 अगस्त को सिनेमाघरों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान अनिवार्य
काकोरी दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक होंगे विशेष आयोजन
पाँच करोड़ घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष आयोजन
|
उत्तर प्रदेश के सभी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में दो दिन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान का प्रसारण करना अनिवार्य रहेगा।
इस आशय का निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया है। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिनस के मौके पर 14 एवं 15 अगस्त को इस काम को करना होगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में इस साल पाँच करोड़ घरों में तिरंगा फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया है और कहा है कि राष्ट्रीय ध्वज की उपलब्धता एवं वितरण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही, स्वयं सहायता समूहों, खादी एवं ग्रामोद्योग संस्थाओं, एमएसएमई इकाइयों एवं स्थानीय उत्पादन केंद्रों को 'हर घर तिरंगा' अभियान के साथ जोड़ा जाए।
नौ अगस्त को काकोरी एक्शन डे से लेकर 15 अगस्त तक पूरे प्रदेश में तिरंगा रैली, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी , कैंडल मार्च, शहीद स्थलों पर श्रद्धांजलि और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के विशेष आयोजन का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि इससे नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की एकता के इतिहास से जोड़ा जा सकेगा।
मुख्यमंत्री योगी ने लखनऊ में शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक ली और स्वतंत्रता दिवस के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के तैयारियों की समीक्षा की और ये निर्देश दिए।