मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग तरह की तस्वीर सामने आई है जिसमें वह हेलीकॉप्टर जैसे बने मॉडल के भीतर बैठकर उत्तर प्रदेश के इतिहास व विरासत को संजोती धार्मिक तस्वीरों को देखते दिखाई दे रहे हैं।
यह तस्वीर उस वक्त की है जब मुख्यमंत्री रविवार को उत्तर प्रदेश विधान भवन में कई विकास व सौंदर्यीकरण कार्यों का शुरुआत करने पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने यूपी की आध्यात्मिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य आदि की झलक भी देखी। उन्होंने पॉडकास्ट स्टूडियो का अवलोकन किया। सदन के भीतर जाकर भी वहां की व्यवस्थाओं आदि का भी जायजा लिया।
|
मुख्यमंत्री ने विधानभवन में अनेक कार्यों का शुभारंभ किया
विधान परिषद् की डिजिटल लाइब्रेरी, विधान परिषद मंडप के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया
मुख्य भवन के भूतल पर नवीनीकृत कॉरिडोर, विधानसभा के नवनिर्मित पॉडकास्ट स्टूडियो का किया शुभारंभ
|