‘स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी’

‘स्वतंत्रता सिर्फ अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी’

वाराणसी के बीएचयू स्थित केंद्रीय  विद्यालय में  80 वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया।

इस अिसर पर विद्यालय प्रबंध सशमति के नामित अध्यक्ष एवं बीएचयू बायोटेक्नोलाजी विभाग के प्रो. एस. एम. सिंह और विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थययों को स्वतंत्रता सेनानियों  के त्याग, साहस और देशभक्ति से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी सकारात्मक भूमिका निभाने का संदेश दिया।

प्रो. सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक विद्यार्थी को ईमानदारी, अनुशासन, परिश्रम , संवेदनशीलता एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुआ। उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एनं शिक्षकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने दायित्वों को समझने का संकल्प लिया।  विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों एवं तिरंगे की छटा से उत्साहमय दिखाई दिया।

कार्यक्रम के दौरान दोनों पालियों के उप प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार और आशुतोष पांडेय उपस्थित रहे।

इस अवसर पर सीबीएसई परीक्षा में सर्वोच्च अंक पाने वाले दोनों पालियों के विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया।

पुरस्कार पाने वाले विद्यार्थी

  • सृष्टि- कक्षा 10 (प्रथम पाली)
  • खुशी कुमारी- कक्षा 10 (द्वितीय पाली)
  • अंश विश्वकर्मा- कक्षा 12 विज्ञान (प्रथम पाली)
  • श्रेया सिंह- कक्षा 12 विज्ञान (द्वितीय पाली)
  • पिरयांशु- कक्षा 12 वाणिज्य (प्रथम पाली)
  • सलोनी प्रजापति- कक्षा 12 वाणिज्य (द्वितीय पाली)
  • समीक्षा ओझा- कक्षा 12 कला (प्रथम पाली)