UP की जनगणना में क्या पूछा जाएगा? यहां जानिए

Date: 2026-05-02
news-banner

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नई जनगणना दो चरणों में होगी जिसके लिए मास्टर ट्रेनर्स, फील्ड ट्रेनर्स व पर्यवेक्षक सहित 5.25 लाख से अधिक कर्मियों की  तैनाती की गई है।

उत्तर प्रदेश जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक एवं मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने ‘जनगणना 2027’ की तैयारियों तथा प्रक्रियाओ के बारे में शनिवार को मीडिया से कहा कि प्रदेश में जनगणना 2027 का कार्य दो चरणों में होगा। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून, 2026 तक एवं द्वितीय चरण- जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी, 2027 में किया जायेगा।

स्वगणना वालों को रखना होगा SE ID

उन्होंने कहा कि इससे पूर्व प्रदेश में 07 मई से 21 मई के बीच स्व-गणना का कार्य होगा। अन्होंने कहा कि  स्व-गणना विकल्प के तहत व्यक्ति अपनी जानकारी ऑनलाइन se.census.gov.in स्वयं भर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि स्व-गणना प्रक्रिया में जानकारी भरने के पश्चात SE ID जेनरेट होगा, जिसे 22 मई  से 20 जून, 2026 के दौरान जनगणना कार्य हेतु प्रगणक के घर आने पर साझा करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रगणक द्वारा पुष्टि के उपरांत ही मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य पूर्ण होगा। प्रगणक, 22 मई  से 20 जून, 2026 तक की अवधि में प्रत्येक घर जाकर जानकारी अवश्य दर्ज करेंगे।

डाटा रहेगा पूर्ण गोपनीय

मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी ने कहा कि जनगणना में जुटाई गई जानकारी का उपयोग किसी भी प्रकार के साक्ष्य के रूप में नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जनगणना प्रावधानों के अनुसार जनगणना में जुटाई गई व्यक्तिगत जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है तथा इसे किसी से भी साझा नहीं किया जाता है। टैक्स, पुलिस विभाग आदि  की जांच में भी इस जानकारी का उपयोग नहीं किया जा सकता है।

हेल्पलाइन नंबर पर लें जानकारी

जनगणना 2027 के संबंध में जानकारी प्राप्त करने टोल फ्री नंबर 1855 स्थापित किया गया है:

जनगणना 2027 के संबंध में जानकारी प्राप्त करने टोल फ्री नंबर 1855 स्थापित किया गया है। कोई भी नागरिक इस नंबर पर फोन करके जनगणना के संबंध में जानकारी हासिल कर सकता है।

Leave Your Comments