दिल्ली। भारत रत्न सचिन रमेश तेंदुलकर ने शुक्रवार को अपना 53 वां जन्मदिन मनाया उन्होंने मुंबई में अपने घर के बाहर परिवार और फैन्स के बीच केक काटकर उन्होंने यह ख़ास दिन सेलिब्रेट किया।
क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 24 अप्रैल को जन्मदिन होता है। उनके फैंस लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं। सचिन का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। सचिन ने भी इतने बड़े मौके पर उनको निराश नहीं किया और उनके साथ जन्मदिन का केक काटा है।
सचिन ने मुंबई में अपने घर के बाहर पत्नी अंजलि संग केक काटा। इस दौरान उनके सामने उनके फैंस की भीड़ खड़ी थी। जैसे ही सचिन ने केक काटा तलियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी। इस दौरान उनके सबसे बड़े फैन कहे जाने वाले सुधीर ने पीछे से तिरंगा लहराया और जब सचिन ने केक काट लिया तो शंख बजाया।
फैंस से की मुलाकात
केक काटने के बाद सचिन अपने फैंस से मिलने और उनका शुक्रिया कहने को आगे आए और तभी भारत माता की जय का नारे लगने लगे। सचिन गहरे हरे रंग की शर्ट पहने हुए थे और उनकी पत्नी पीले रंग का सूट। सचिन के केट काटने और जन्मदिन सेलिब्रेट करने का वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर तैरने लगा।
सचिन का रिकॉर्ड
सचिन ने 2013 में क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर में अपने घर मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। लेकिन तब तक वह एक लंबी क्रिकेट यात्रा पूरी कर चुके थे। इस दौरान उन्होने 664 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए थे जिसमें उन्होंने 34,347 रन स्कोर किया। वो दुनिया के एकमात्र क्रिकेटर हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 100 शतक लगाए हैं। वह साल 2011 में वनडे विश्वकप जीतने वाली इंडियन टीम के सदस्य थे।
किसने दी बधाई
बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सचिन के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हासिल उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्हें बधाई दी।
जय शाह
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह ने एक्स पर एक पोस्ट कर भारत के इस महानतम क्रिकेटर को उनके जन्मदिन की बधाई दी।
हरभजन सिंह
सचिन के साथ टीम इंडिया के सदस्य रहे हरभजन सिंह ने अपने संदेश में उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए वाहेगुरु से प्रार्थाना की कि वह सचिन को उत्तम स्वास्थ्य. संपदा, प्रसन्नता और सुकुल बख्शते रहें।
वीरेन्द्र सहवाग
सचिन के साथ भारत के ओपनिंग करने वाले सहवाग ने अपने एक्स संदेश में लिखा कि ऐसे शख्स जिन्होंने मुझे सर्वश्रेष्ठ सलाह दी और कई बार मैंने उनकी सलाह का उल्टा किया। दोनों कारगर रहा। वो इतने अच्छे हैं। ऐसा कोई मैनुअल नहीं है जो बताए कि महान कैसे बना जाता है। लेकिन ऐसा है तो यह हमारे देश के लिए सचिन पाजी को सिर्फ 24 साल खेलते देखना होगा। इसमें सहवाग ने शुभकामना देते हुए कहा कि क्रिकेट का भगवान सिर्फ एक ही बार पैदा होता है।