राजभर ने अखिलेश को किया चैलेंज

राजभर ने अखिलेश को किया चैलेंज

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी SBSP के नेता ओमप्रकाश राजकर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को उनके ख़िलाफ़ देशभर में मुकदमा लिखवाने को कहा है।

राजकर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर भोजपुरी भाषा में लिखे पोस्ट में कहा, “अउर हम्मै पता चलल कि पीडीए क सही फुलफार्म बतावे लगली त तू दिल्ली में अपने चेला के भेज देहला हमरे खिलाफ मुकदमा लिखवावे बदे...। देस में अट्ठारह हजार थाना हउवन, लिखवा द देसभर में मुकदमा”(और हमे पता चला है कि पीडीए का फ़ुल फार्म बताने लगे तो आपने हमारे ख़िलाफ़ मुकदमा लिखवाने के लिए अपने चेले को दिल्ली भेज दिया । देश में अट्ठारह हज़ार थाने हैं, देशभर में मुकदमा लिखवा दीजिए)।

SBSP नेता ने कहा कि सपा नेता लंदन पेरिस उनका रोज़ का आना जाना है ऐसे में वह आस्ट्रेलिया या लंदन में उनके ख़िलाफ़ रिपोर्ट लिखवा दें।

राजभर ने 1 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल तक का एक डाटा शेयर करते हुए आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के लोग ग़ैर यादव पिछड़े और दलितों पर तरह तरह के ‘जुल्म’ कर रहे हैं।

राजभर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि अखिलेश यादव चाहे लिखकर रख लें कि समाजवादी पार्टी की सरकार नहीं बनने वाली है।