राष्ट्रपति ने युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

राष्ट्रपति ने युवाओं को लेकर कही बड़ी बात

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने राष्ट्र को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि युवा आबादी देश की सबसे मूल्यवान सम्पदा है जो talented, committed और skilled हैं। 

राष्ट्रपति ने  विद्यार्थियों को भारत के भविष्य निर्माता बताते हुए कहा कि विद्यार्थियों के वर्तमान और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी सभी के सम्मिलित प्रयास जरूरी हैं।

विद्यार्थी के लिए क़दम

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक परीक्षाएं, विद्यार्थियों के लिए अवसरों के द्वार खोलती हैं इसलिए, सरकार इन परीक्षाओं में सुधार के लिए व्यापक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों पर पूरी तरह से अंकुश लगाना, परीक्षा प्रणाली और अधिक पारदर्शी, तथा युवाओं के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद बनाना है।

विकास की तेज गति

राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले एक दशक से कुछ अधिक समय में हमारे देश नेतेज गति से समावेशी विकास किया है, विरासत और विकास के समन्वय को प्राथमिकता दी है, तथा विकास में बाधक दशकों पुराने अनेक अवरोधों को दूर किया है।

महिलाएं आगे बढ़ीं

लोगों के विकास और कल्याण के लिए उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के नए प्रतिमान स्थापित हुए हैं। 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी से मुक्ति दिलाने में सफलता मिली है।

डिजीटल क्रांति

उन्होंने कहा कि विश्व में आधे से अधिक real time digital transactions भारत में हो रहे हैं। हमारे देशवासियों और सरकार ने मिलकर, digital क्रांति का उदाहरण, विश्व-समुदाय के सामने प्रस्तुत किया है।

अर्थव्यवस्था का विकास

राष्ट्रपति ने कहा कि विश्व के अनेक क्षेत्रों में युद्ध एवं अस्थिरता का सभी देशों पर प्रभाव पड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में भी, हमारे देश की अर्थव्यवस्था, सबसे तेज गति से बढ़ती हुई प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में आगे बढ़ रही है।

सबको न्याय

राष्ट्रपति ने कहा कि न्याय प्रणाली से जुड़े हर व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह यह सुनिश्चित करे कि संसाधनों की कमी के कारण कोई भी न्याय से वंचित रहे।

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर के एक वर्ष पूरा होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा आतंकवाद के विरुद्ध वह ऐतिहासिक ऑपरेशन, भारतीय सेनाओं की अचूक क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को संरक्षण देने वाले देश के साथ अतीत में की गई सिंधु जल संधि का निलंबन करना देश के, विशेषकर किसानों के हित में एक निर्णायक कदम है।

विकसित भारत का लक्ष्य

उन्होंने कहा कि हम 2047 तक भारत को 'विकसित भारत' बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हर नागरिक राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहा है।'