Padm Awards: आप भी कर सकते हैं सिफारिश, जुलाई तक खुला रहेगा पोर्टल

Date: 2026-04-27
news-banner

दिल्ली। केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कारों को जनोन्मुख बनाने का भरपूर प्रयास कर रही है। इस क्रम में 2027 के लिए इनके लिए नामांकन शुरू हो गया है और 31 जुलाई तक योग्य लोग अपना नामांकन या फिर उनके लिए नामांकन वेब पोर्टल पर किया जा सकता है।

जानकारी के मुताबिक़ हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कार-2027 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशें 15 मार्च 2026 से शुरू हो गई हैं। पद्म पुरस्‍कारों के नामांकन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 है।

पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त की जाएंगी।

पद्म पुरस्‍कारों के तहत पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्‍थापित, इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्‍कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्‍मानित किया जाता है।

पद्म पुरस्‍कार कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों या विषयों में विशिष्‍ट और असाधारण उपलब्धियों और सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। चिकित्‍सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्‍य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।इस सम्मान के लिए नागरिक स्‍वयं को भी नामित कर सकते हैं।

इस संबंध में विस्‍तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) परपुरस्‍कार और पदकशीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्‍ध हैं।

Leave Your Comments