अमित शाह से मिले NCP के 6 वरिष्ठ नेता, सुनेत्रा पवार की गैर-मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी चर्चा

अमित शाह से मिले NCP के 6 वरिष्ठ नेता, सुनेत्रा पवार की गैर-मौजूदगी ने बढ़ाई सियासी चर्चा
हाइलाइट्स
• अमित शाह से मिले अजित पवार गुट के 6 वरिष्ठ NCP नेता
• सुनेत्रा और पार्थ पवार की गैर-मौजूदगी से नेतृत्व पर उठे सवाल
• आज शाम 4 बजे मुंबई में देवगिरी आवास पर होगी NCP कोर कमेटी की बैठक

महाराष्ट्र की राजनीति में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को लेकर हलचल बढ़ गई है। अजित पवार गुट के छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार शामिल नहीं हुए। उनकी गैर-मौजूदगी के बाद पार्टी के नेतृत्व को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

अमित शाह से मुलाकात करने वाले नेताओं में धनंजय मुंडे, सुनील तटकरे, प्रफुल्ल पटेल, हसन मुश्रीफ, छगन भुजबल और दिलीप वळसे पाटील शामिल थे। इस दौरान महाराष्ट्र सरकार में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दोबारा NCP को सौंपने की मांग उठने की चर्चा है।

सुनेत्रा और पार्थ पवार की गैर-मौजूदगी पर सवाल

दिल्ली में हुई इस मुलाकात में सुनेत्रा पवार और पार्थ पवार की अनुपस्थिति ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। दोनों के बैठक में शामिल नहीं होने को लेकर पार्टी के नेतृत्व से जुड़े सवाल उठने लगे हैं।

शाम 4 बजे देवगिरी आवास पर होगी कोर कमेटी की बैठक

अमित शाह से मुलाकात के बाद अब मुंबई में होने वाली NCP की बैठक पर नजरें हैं। आज शाम 4 बजे अजित पवार के आवास देवगिरी पर पार्टी की कोर कमेटी की बैठक प्रस्तावित है।

इस बैठक में पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। दिल्ली में हुई मुलाकात के बाद कोर कमेटी की बैठक को लेकर राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।