मनोज सिन्हा ने गाजीपुर में समाजसेवी की प्रतिमा का अनावरण किया

Date: 2026-04-21
news-banner

गाज़ीपुर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को ऐसे भारत के निर्माण का आह्वान किया, जिसका सपना स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था और जिसमें हर वर्ग और हर व्यक्ति प्रगति की मुख्यधारा का हिस्सा बने।

उपराज्यपाल ने कहा ने कहा, “भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है। 2047 का लक्ष्य केवल एक तारीख नहीं है; यह एक राष्ट्रीय संकल्प है।”

उपराज्यपाल उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में महामंडलेश्वर श्री बाल कृष्ण यति अंतर महाविद्यालय के संस्थापक और प्रसिद्ध समाजसेवी विजय बहादुर सिंह की प्रतिमा के अनावरण समारोह में बोल रहे थे।

उपराज्यपाल ने विजय बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी अपेक्षा के अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और प्रसिद्धि की लालसा के बिना सेवा की । उन्होंने अपने लिए नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए निर्माण कार्य किया।

उपराज्यपाल ने इस बात पर जोर दिया कि हमें सच्चे कर्मयोगी विजय बहादुर सिंह जी के आदर्शों को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास को महज आंकड़ों तक सीमित न रखकर इसे हर घर तक पहुंचाया है।उपराज्यपाल ने कहा कि करोड़ों परिवार, जिनके पास कभी छत नहीं थी, अब उनके पास अपने घर हैं और इससे उन्हें समाज में सम्मान और सुरक्षा मिली है।

Leave Your Comments