ममता बनर्जी ने बीजेपी के किस नेता को दुर्योधन और दुशासन कह दिया :~
ममता के गढ़ पश्चिम बंगाल में वर्ष 2026 में विधान सभा चुनाव होने हैं ।ऐसे मे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ।उनकी तरफ से दिए गए हालिया बयानों और सवालों को लेकर सियासी माहौल काफी गर्म है।
कोलकाता में एक रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें 'दुशासन' और 'दुर्योधन' करार दिया।ममता ने केंद्र सरकार पर बंगाल की जमीन और सीमा सुरक्षा (Border Fencing) के मुद्दे पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने सवाल किया कि अगर उनकी सरकार ने जमीन नहीं दी, तो अंडाल और पेट्रापोल जैसे प्रोजेक्ट्स कैसे पूरे हुए ? वहीं अमित शाह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए ममता से सवाल किया ,जिसमें उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने गृह सचिव को कई बार पश्चिम बंगाल भेजा ।इसके बाद भी ममता सरकार की तरफ से जमीनें उपलब्ध नहीं करवाई गई ।
वही बीजेपी के चाणक्य अमित शाह पर दिए बयान को बीजेपी ने देश के गृह मंत्री का अपमान बताया और इसे "घुसपैठियों को बचाने की राजनीति" करार दिया है ।
ममता बनर्जी ने वोटर लिस्ट (SIR) और चुनाव आयोग पर को कटघरे मे खड़ा करते हुए उन पर भी कई आरोप लगाए हैं ।
ममता ने कहा कि चुनाव आयोग बताए कि यह प्रक्रिया इतनी जल्दबाजी में क्यों की जा रही है? ममता ने आरोप लगाया कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) का इस्तेमाल करके वैध वोटरों (खासकर अल्पसंख्यकों और मतुआ समुदाय) के नाम हटाए जा रहे हैं।
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को चेतावनी दी है कि अगर एक भी वैध नागरिक का नाम हटाया गया, तो वे दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर का घेराव करेंगी।
देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार चुनाव जीतने के बाद ऐलान कर दिया है कि अब उनका पड़ाव अब बंगाल होगा ।इस ऐलान के बाद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में अपनी पूरी टीम के साथ डेरा डाल दिया है ।एक -एक विधानसभा की समीक्षा प्रारम्भ हो गई है।वहीं ममता के विश्वास है कि वह बंगाल के गढ़ की रक्षा करने में कामयाब होगी क्यों कि उन्होंने सबके लिए काम किया है