हेमंत ने मिलकर समाधान निकालने की बात दोहराई

हेमंत ने मिलकर समाधान निकालने की बात दोहराई
  • JPSC और JSSC  में धांधली के ख़िलाफ़ आंदोलन जारी
  • छात्रों ने सोमवार को विधासभा मार्च किया
  • बीजेपी ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया
  • राहुल ने छात्रों पर किसी बल प्रयोग को ग़लत बताया

JPSC और JSSC की परीक्षाओं में धांधली के ख़िलाफ़ झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रसंवाद और विश्वास के साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान निकालने की बात दोहराई है।

सोमवार को रांची में दिनभर अपरातफरी का माहौल बना रहा जहां छात्रों ने विधानसभा के लिए मार्च निकाला। छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। लेकिन पूरा दिन खत्म होने के बावजूद मसले का समाधान नहीं हो सका।

मुख्यमंत्री सोरेन ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि  छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन के बीच विपक्ष के कुछ लोगों ने राजनीतिक लाभ के लिए माहौल बिगाड़ने और छात्रों को भटकाने की कोशिश की।

राज्य में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी ने छात्रों पर लाठीचार्ज का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार को असंवेदनशील बताया।दूसरी तरफ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक पोस्ट में कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस पर पत्थर और डंडों से हमला किसने किया- यह भी जनता को बताया जाना चाहिए।

उधर काँग्रेस नेता राहुल गांधी ने छात्रों पर बल प्रयोग के मुद्दे पर कहा कि झारखंड में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत है। उन्होंने कहा कि छात्रों को शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है और बातचीत से ही समाधान निकल सकता है।

हेमंत सोरेन ने सोमवार को छात्र आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों का मैं धन्यवाद दिया।

मुख्ममंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्रीगण छात्रों से लगातार संवाद करते रहे हैं उन्होंने भरोसा दिया कि मांगों पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई होगी।उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ दिनों में आपने देखा है कि दोषी चाहे कोई भी हो, सरकार ने किसी को भी बख्शा नहीं है।