सुंदरबनी (जम्मू-कश्मीर)। देश की आजादी के बाद 1947-48 के ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर अभियानों के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर चक्र से सम्मानित शहीद सूबेदार परवीन सिंह की प्रतिमा का अनावरण यहां किया गया।
राज्य सरकार में मंत्री सतीश शर्मा ने सुंदरबनी तहसील के देवक गांव में शहीद सूबेदार की प्रतिमा का अनावरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
1947-48 के ऐतिहासिक जम्मू-कश्मीर अभियानों के दौरान वीर सैनिक के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए कालिधर पूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा आयोजित एक समारोह में मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने स्मारक का औपचारिक अनावरण किया।
पूर्व सैनिकों, वीर नारियों, स्थानीय नागरिकों और
मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता उसके सैनिकों के अद्वितीय साहस और बलिदानों से सुरक्षित है।उन्होंने कहा, “सूबेदार परवीन सिंह का जीवन साहस, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की गाथा है। ”
इस मौके पर सैन्य परंपराओं के अनुसार पुष्पांजलि समारोह आयोजित किया गया, जिसमें मेजर जनरल जी.डी. बख्शी ने सर्वप्रथम पुष्पांजलि अर्पित कर प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद सतीश शर्मा, अन्य गणमान्य व्यक्तियों, पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आम जनता ने पुष्पांजलि अर्पित की।
शहीद के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया।
इससे पहले शहीद की प्रतिमा को लेकर एक भव्य झांकी जुलूस सुंदरबानी बाजार से देवक गांव तक निकाला गया।