Jackie Chan Death Fake News: जिंदा हैं जैकी चैन, फेक डेथ न्यूज से मचा हड़कंप; वायरल फोटो ने फैलाया भ्रम

Jackie Chan Death Fake News: जिंदा हैं जैकी चैन, फेक डेथ न्यूज से मचा हड़कंप; वायरल फोटो ने फैलाया भ्रम

हॉलीवुड अभिनेता जैकी चैन की मौत की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उनके फैंस के बीच हलचल मच गई। ‘ड्रंकन मास्टर’ और ‘द कराटे किड’ जैसी फिल्मों से लोकप्रिय हुए 72 वर्षीय अभिनेता की डेथ न्यूज को कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावे के साथ शेयर किया गया।

हालांकि, मामले की पड़ताल में यह दावा गलत पाया गया। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जैकी चैन जिंदा और स्वस्थ हैं। यानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी मौत की खबर फर्जी है।

वायरल फोटो से फैला जैकी चैन की मौत का भ्रम

सोशल मीडिया पर जैकी चैन की एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर तेजी से वायरल हुई। इस तरह की तस्वीरें अक्सर किसी सेलिब्रिटी की मौत के बाद सामने आती हैं, जिसके चलते लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी।

वायरल तस्वीर पर जैकी चैन का जन्म वर्ष 1954 और 2026 लिखा हुआ था। इस तस्वीर के जरिए यह दावा किया जा रहा था कि अभिनेता का निधन हो गया है।

लेकिन यह दावा सही नहीं निकला। सामने आई जानकारी के मुताबिक जैकी चैन पूरी तरह स्वस्थ और जीवित हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर और उससे जुड़े दावे को फेक डेथ न्यूज के तौर पर देखा गया।

जैकी चैन की फिल्मों ने बनाई खास पहचान

जैकी चैन अपने एक्टिंग करियर में कई एक्शन-कॉमेडी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उनके अभिनय और फिल्मों ने उन्हें दर्शकों के बीच खास पहचान दिलाई है।

उनकी लोकप्रिय फिल्मों में ‘रश ऑवर’, ‘स्नेक इन द ईगल्स शैडो’, ‘ड्रंकेन मास्टर’, ‘शंघाई नून’, ‘पुलिस स्टोरी’, ‘द मिथ’ और ‘द कराटे किड’ शामिल हैं।

2016 में मिला मानद अकादमी पुरस्कार

सिनेमा जगत में योगदान के लिए जैकी चैन को साल 2016 में मानद अकादमी पुरस्कार यानी ऑनररी ऑस्कर से सम्मानित किया जा चुका है।