लखनऊ। IPL 2026 सीज़न का पहला रोमांचक सुपर ओवर मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच हुआ जिसमें मोहम्मद शमी के छक्के पर रिंकू सिंह का चौका भारी पड़ा और कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीत हासिल कर ली।
नवाबों के शहर में खेले गए इस मुकाबले में पहले खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 155 रन बना सकी। कोलकाता के ये रन भी रिंकू सिंह की नाबाद 83 रन की पारी की बदौलत आए।
रिंकू की सबसे बड़ी पारी
रिंकू ने पारी के आखिरी ओवर में लगातार चार छक्के जड़े। उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। 11 ओवर में कोलकाता के छह खिलाड़ी 73 रन पर पैवेलियन लौट चुके थे। आठवें विकेट के लिए रिंकू ने सुनील नरेन के साथ 62 रन जोड़कर अपनी टीम को 150 रन के पार पहुंचाया।
मोहसिन खान का पंजा
कोलकाता नाइट राइडर्स को छोटे स्कोर पर रोकने में सबसे बड़ी भूमिका गेंदबाज़ मोहसिन खान ने निभाई जिन्होंने अपने चार ओवर में एक मेडल रखते हुए 23 रन देकर पाँच विकेट चटकाए।अपने प्रदर्शन से मोहसिन लीग में लखनऊ की ओर से पाँच विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। वह मार्क वुड और यश टाकुर के क्लब में शामिल हो गए।
आबस्ट्रक्शन द फील्ड
इसी मैच में कोलकाता के बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी को मैच के दौरान फ़ील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट क़रार दिया गया। इसके बाद रघुवंशी ने अपना हेलमेट फील्ड में पटक दिया। तब कोलकाता के मुख्य कोच अबिषेक नायर को डग में चौथे अम्पायर से जिरह करते देखा गया। रघुवंशी इस लीग में इस तरह आउट होने वाले चौथे प्लेयर हैं। इससे पहले यूसुफ पठान (2013) पहले, अमित मिश्रा (2019) दूसरे ओर रवीन्द्र जडेजा (2024) तीसरे खिलाड़ी थे।
सुपर ओवर
इस मैच की आखिरी गेंद पर जीत के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स को सात रन की दरकार थी। तेज गेंदबाज़ मोहम्मद शमी स्ट्राइक पर थे। इससे पहले कार्तिक त्यागी ने इंपैक्ट प्लेयर हिम्मत सिंह को आउट करके मैच में रोमांच ला दिया था। शमी ने आखिरी गेंद को मैदान से बाहर भेजकर मैच टाइ करवा दिया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया।
कोलकाता की तरफ़ से निकोलस पूरन ने स्ट्राइक ली और नरेन की की पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद ऋषभ पंत उतरे और उन्होंने एक रन बनाया। तीसरी गेंद मार्क्रम ने खेली और कैच आउट हो गए। इस लखनऊ सिर्फ एक रन बना सकी जिसे कोलकाता की तरफ़ से उतरे रिंकू सिंह ने पहली ही गेंद को चौके के लिए बाउंड्री से बाहर भेजकर पार कर लिया और कोलका नाइट राइडर्स ने जीत दर्ज कर ली।