"पच्चीस हज़ार में मिलती है लड़कियां "किस मंत्री के पति ने कह दी ये बात

Authored By: News Corridors Desk | 02 Jan 2026, 06:16 PM
news-banner

आज वाइरल स्टोरी -
"पच्चीस हज़ार में मिलती है लड़कियां "किस मंत्री के पति ने कह दी ये बात ।
उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है, जिसने बिहार और उत्तराखण्ड के राजनीतिक गलियारों में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

विवादित बयान क्या है?
अल्मोड़ा के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले "शीतलाखेत मंडल" कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू ने एक युवक से उसकी शादी के बारे में पूछा। जब युवक ने कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है, तो साहू ने अपने जबाब में कहा -

तैयारी करो, बिहार में 20-25 हजार रुपये में लड़कियां मिल जाती हैं। हम तुम्हारी शादी करवाएंगे।

गिरधारी लाल शाहू के इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने इस बयान को महिलाओं का घोर अपमान बताया है। राजद ने कहा कि यह भाजपा और संघ की महिलाओं के प्रति "घृणित सोच" को दर्शाता है। कांग्रेस ने इसे बिहार की बेटियों और पूरे देश की आधी आबादी की गरिमा पर हमला बताया है।
वही अपनी सरकार के मंत्री के पति के इस बयान पर भाजपा में भी सवाल जबाब प्रारम्भ हो गया है ..कुछ प्रवक्ताओं ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई है इसे "बीमार मानसिकता" का परिचायक बताया है।
वही विवाद बढ़ने के बाद गिरधारी लाल साहू ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जारी कर माफी मांगी ।
गिरधारी लाल शाहू ने दावा किया कि उनकी 'जबान फिसल गई थी' और उनके बयान को मीडिया में तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।
गिरधारी लाल शाहू ने कहा कि 20-25 हजार रुपये का जिक्र उन्होंने शादी के आयोजन के खर्च के संदर्भ में किया था, न कि किसी लड़की के मूल्य के रूप में।
गिरधारी लाल शाहू ने यह भी तर्क दिया कि वह हर साल बरेली में 101 बेटियों की शादी करवाते हैं महिलाओं का देवी की तरह समान सम्मान करते हैं।वह