कम्प्यूटर इंजीनियर ज्योतिर्मयी बनी इंडियन ऑयडल -16

कम्प्यूटर इंजीनियर ज्योतिर्मयी  बनी इंडियन ऑयडल -16

ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक को 'इंडियन ऑयडल सीज़न 16'  का ख़िताब अपने नाम कर लिया है। वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली ओडिशा की पहली प्रतियोगी बन गई हैं।

ज्योतिर्मयी नायक ने अपने सुरों से न सिर्फ जजेज का दिल जीता बल्कि दर्सकों को भी अपना मुरीद बनाया। उनकी दिल को छू लेने वाली आवाज़ ने पूरे देश का दिल जीत लिया है और ओडिशा की समृद्ध संगीत परंपरा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।उनका सुर भले ही लोगों को दीवाना बना रहा हो लेकिन पेशेवर के तौर पर वह इंजीनियरिंग ग्रेजुएट हैं । उन्होंने KIIT से सीँएस में बीटेक की डिग्री हासिल की हैं। उन्होंने अपना पाठ्यक्रम 2023 में पूरा किया था।

विजेता: ज्योतिर्मयी नायक - 20 लाख रुपये और ट्रॉफी

पहले रनर-अप: तनिष्क शुक्ला -5 लाख रुपये और रनर आप ट्रॉफी

दूसरे रनर-अप: मनराज वीर सिंह -5 लाख रुपये और रनर आप ट्रॉफी

जज: श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी और बादशाह

थीम: "यादों की प्लेलिस्ट" (Yaadon Ki Playlist)

ग्रैंड फिनाले की तारीख: 25-26 जुलाई 2026

सिंगिंग रियलिटी शो के इस 16वें सीजन के टॉप 3 फाइनलिस्ट मनराज वीर सिंह, ज्योतिर्मयी नायक और तनिष्क शुक्ला रहे और अंत में ज्योतिर्मयी नायक के सिर जीत का सेहरा बंधा । तनिष्क पहले रनर अप रहे और मनराज दूसरे रनर अप बने।

इंडियन आइडल 16 के फाइनल में जज के तौर पर बादशाह, कुमार सानू और श्रेया घोषाल मौजूद रहे, जबकि विशाल डडलानी वीडियो कॉल के जरिए सभी से जुड़े। इसके अलावा अभिनेत्री शहनाज गिल कार्यक्रम में स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचीं।

तनिष्क और मनराज रहे रनर-अप

तनिष्क शुक्ला और मनराज वीर सिंह इस सीजन के रनर-अप रहे। दोनों को 5-5 लाख का नगद प्राइज मिला है। फिनाले की रेस में स्पॉटलाइट राउंड के बाद मैस्म्मे बोसु बाहर हो गए थे। इसके अलावा कम वोट मिलने की वजह से अंशिका चोंकर और सुहैल सूफी भी एलिमिनेट हो गए। दोनों को 3-3 लाख का कैश प्राइज दिया गया।

81 एपिसोड तक चला 16वां सीजन

‘यादों की प्लेलिस्ट’ थीम वाला यह सीजन अक्टूबर 2025 में शुरू हुआ था और 26 जुलाई 2026 को खत्म हुआ। इस सीजन को श्रेया घोषाल, विशाल डडलानी और बादशाह ने जज किया। ग्रैंड फिनाले को इस बार दो दिन के खास इवेंट के रूप में रखा गया।

शनिवार को एपिसोड 81 में सेलिब्रेशन और सेलिब्रिटी परफॉर्मेंस दिखाए गए, जबकि फाइनल मुकाबला रविवार को हुआ। 

KIIT ने अपनी पूर्व छात्रा ज्योतिर्मयी नायक को 'इंडियन आइडल सीज़न 16' का विजेता बनने पर बधाई देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि इस शानदार उपलब्धि के साथ, वह यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाली ओडिशा की पहली प्रतियोगी बन गई हैं। उनके अलमामैटर के साथ ही प्रमुख हस्तियों ने भी ज्योतिर्मयी को बधाई दी है।

मोहन चरण मांझी, मुख्मंत्री, ओड़िशा

ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक को मेरा हार्दिक स्नेह, शुभकामनाएँ और बधाई, जिन्होंने 'इंडियन आइडल सीज़न 16' जीतकर पूरे देश में हमारे राज्य का मान बढ़ाया है। उनकी सफलता ओडिशा के अनगिनत युवा प्रतिभाओं और उभरते कलाकारों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। मैं ज्योतिर्मयी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।

धर्मेद्र प्रधान, पूर्व केंद्रीय मंत्री

इंडियन आइडल-16 जीतने पर ओडिशा की ज्योतिर्मयी नायक को हार्दिक बधाई। अपनी सुरीली आवाज़ और कड़ी मेहनत से उन्होंने पूरे देश में ओडिशा का नाम रोशन किया है। उनकी लगन और सफलता युवाओं को प्रेरित करेगी।

नवीन पटनायक, पूर्व मुख्यमंत्री, ओड़िसा

ओडिशा की बेटी ज्योतिर्मयी नायक ने इंडियन आइडल 16 जीतकर सबका मान बढ़ाया है। अपनी प्रतिभा के दम पर मिली यह सफलता पूरे ओडिशा राज्य के लिए गर्व की बात है। मैं उनके निरंतर सफल होने और उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।