हूटर बजते ही भारत ने गोल दागा, पाकिस्तान चित

हूटर बजते ही भारत ने गोल दागा, पाकिस्तान चित
Highlights
• भारत ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 4-3 से हराया
• अभिषेक ने अंतिम मिनट में निर्णायक गोल दागा
• कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए
• जीत के साथ भारत हॉकी फाइनल में पहुंचा
• एशियन गेम्स में दिखा भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
• पदक तालिका में भारत टॉप 10 में पहुंचा, दो गोल्ड की और उम्मीद

India vs Pakistan Hockey Semifinal: आखिरी क्षणों में गोल दागकर भारत ने पाकिस्तान को हॉकी के सेमीफाइनल में हरा कर नागोया एशियन गेम्स Nagoya sian Games के फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच खत्म होने में 50 सेकंड शेष रहते भारत ने पाक 4-3 से पटकनी दी।

एशियाई खेल 2026 के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल मुकाबला आखिरी क्षण तक रोमांच से भरपूर रहा । 59 मिनट तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं, लेकिन अंतिम मिनट में अभिषेक ने गोल दागकर भारत को यादगार जीत दिला दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम स्वर्ण पदक से सिर्फ एक कदम दूर पहुंच गई है.

कप्तान हरमनप्रीत ने दागे दो गोल

कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पांचवें मिनट में पहला गोल कर टीम को बढ़त दिलाई. इसके बाद 13वें मिनट में उन्होंने दूसरा गोल दागकर पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा दिया। 

भारत-पाक में होगा क्रिकेट का फाइनल

Asian Games Cricket में भारत ने श्रीलंका को 124 रन से हराकर  फाइनल में जगह बना ली है। अब शनिवार को गोल्ड के लिए भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा । यह पहला मौका है जब ये दोनों टीमें एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले में आमने-सामने होंगी।

भारत ने जापान के निशिन में खेले गए सेमीफाइनल में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम 9.5 ओवर में 45 रन पर ऑलआउट हो गई। ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की पारी खेली। वैभव सूर्यवंशी ने भी 21 गेंदों पर 38 रन बनाए।

भारत मेडल टैली में 8वें स्थान पर

भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी स्थिति सुधारते हुए पदक तालिका में 8 वां स्थान हासिल कर लिया है। भारत के अब तक 64 पदक हो गए हैं। हॉकी और क्रिकेट में यदि गोल्ड आ जाता है तो भारत का स्थान दो पायदान ऊपर हो सकता है। भारत के अब तक 10 गोल्ड, 22 सिल्वर और 32 ब्रॉन्ज हैं। भारत के नीतेश सिवाच ने पुरुषों के 97 किग्रा ग्रीको-रोमन वर्ग में सिल्वर मेडल जीता।