भारत के 80 वें स्वाधीनता दिवस पर बधाई का एक संदेश अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से आया। इस संदेश में रूस के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने भारतीयों को न सिर्फ मुबारकबाद दी बल्कि भारत और रूस के अंतरिक्ष के क्षेत्र में सहयोग और दोनों देशों की दोस्ती को भी याद किया।
भारत में रूस के दूतावास द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो संदेश में रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र डबरोव, अन्ना किकिना और आंद्रे फेदयोव ने भारतीयो को स्वाधीनता दिवस की बधाई प्रेषित किया।
प्योत्र डबरोव ने कहा
आज भारतीय गणराज्य 80 वां स्वाधीनता दिवस मना रहा है। 80 साल पहले भारत कालोनियल शासन से आज़ाद हुआ था और आत्मनिर्भता एवं समृद्धि के रास्ते पर चला।
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केंद्र में मौजूद महिला अंतरिक्ष यात्री अन्ना किकिना ने कहा
भारत विशेष है क्योंकि यह सच्चे दोस्तों का घर है। “हमारे देशों के बीच दोस्ती समय की कसौटी पर खरी है । अंतरिक्ष अन्वेषण हमारे सहयोग का एक मुख्य क्षेत्र है। यह 1975 में पहले भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट को लॉन्च करने से शुरू हुआ और इसके बाद 1984 में पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की उड़ान हुई। आज भारत अपना मानव अंतरिक्ष यान गगनयान तैयार कर रहा है और गगनयान के लोगों को यूरी गागरिन अंतरिक्षयात्री प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षित किया गया है।
अंतरिक्ष यात्री आंद्रे फेदयोव ने अपने संदेश में कहा
आज हम इस वातावरण से हम दिल से अपनी बधाई भारत के दोस्तों और लोगों को उनके स्वतंत्रता दिवस पर प्रेषित कर रहे हैं। उनके लिए शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। बाहरी अंतरिक्ष के एक्सप्लोरेसन का उनका सपना साकार हो।