अमेरिका के 400 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर

अमेरिका के 400 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति पहुंची रिकॉर्ड स्तर पर

400 धनवानों की कुल संपत्ति बढ़कर आठ ट्रिलियन डॉलर हुई
शीर्ष 20 धनवानों के पास कुल चार ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति
एलन मस्क सूची में पहले स्थान पर, जेफ बेजोस दूसरे
बिल गेट्स 14वें स्थान पर, न्यूनतम संपत्ति सीमा 4.4 अरब डॉलर

Forbes Richest Americans: अमेरिका के सबसे धनवान लोगों की फोर्ब्स की 45वीं वार्षिक सूची में देश के 400 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। सूची के अनुसार इन 400 धनवानों के पास कुल आठ ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है, जो पिछले वर्ष के 6.6 ट्रिलियन डॉलर की तुलना में करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर अधिक है। इससे अमेरिका के अति-धनवान वर्ग के बीच संपत्ति के अंतर में बढ़ोतरी का संकेत मिलता है।

सूची में शीर्ष 20 धनवानों के पास ही कुल चार ट्रिलियन डॉलर की संपत्ति है। पिछले वर्ष की तुलना में शीर्ष 20 की संपत्ति में 970 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। इस सूची में एलन मस्क पहले स्थान पर हैं, जबकि जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद लैरी पेज, माइकल डेल, सर्गे ब्रिन, मार्क जुकरबर्ग, लैरी एलिसन, जेनसेन हुआंग, स्टीव बालमर और वॉरेन बफेट शीर्ष दस में शामिल हैं।

फोर्ब्स की सूची में इस बार 34 नए लोग जगह बनाने में सफल रहे। वहीं सूची में शामिल होने के लिए न्यूनतम संपत्ति की सीमा भी बढ़कर रिकॉर्ड 4.4 अरब डॉलर हो गई है। वर्ष 2025 में यह सीमा 3.8 अरब डॉलर थी। इस ऊंची सीमा के कारण अमेरिका के 590 अरबपति भी 400 सबसे धनवान लोगों की सूची में जगह नहीं बना सके।

सूची में बिल गेट्स 14वें स्थान पर हैं। फोर्ब्स के आंकड़े बताते हैं कि अमेरिका के अति-धनवान वर्ग में संपत्ति का संकेंद्रण लगातार बढ़ रहा है। शीर्ष 20 लोगों की कुल संपत्ति ही पूरी 400 सदस्यीय सूची की आधी संपत्ति के बराबर है।

टॉप टेन अमेरिकी धनवान
1-  एलन मस्क
2- जेफ बेजोस
3- लैरी पेज
4- माइकल डेल
5- सर्गे ब्रिन
6- मार्क जुकरबर्ग
7- लैरी एलिसन
8- जेनसेन हुआंग
9- स्टीव बालमन
10- वारेन बफेट