यौन शोषण मामले में ब्रजभूषण शरण बरी

यौन शोषण मामले में ब्रजभूषण शरण बरी

भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत मिली है। योग शोषण के आरोपों से दिल्ली की अदालत ने उन्हें बरी कर दिया है।

ब्रजभूषण शरण सिंह के साथ ही इस मामले में सह आरोप विनोद तोमर को भी बरी कर दिया गया है।

अपने पिता के बरी किये जाने पर बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र और उत्तर प्रदेश के विधायक करणभूषण सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,’ साज़िश हुई नाकाम, सत्य की हुई जीत। पिताजी आदरणीय श्री बृजभूषण शरण सिंह जी बाइज्ज़त बरी हुए।सत्यमेव जयते!’

राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने शिकायतों में विसंगतियों, देरी और ट्रायल के दौरान दो पहलवानों के अपने बयान से मुकरने (होस्टाइल होने) का हवाला दिया।

चार पहलवान अपने बयानों पर कायम रहे, लेकिन कोर्ट ने आरोपियों को बाइज़्ज़त बरी किया।

सिंह पर आरोप लगाने वाली पहलवान  विनेश फोगाट ने सिंह के बरी होने पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, ‘महिला पहलवानों ने अपने वकीलों को इस फैसले के ख़िलाफ़ अपील करने का निर्देश दे दिया है और यह जल्द से जल्द की जाएगी। हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और पहलवान अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।