चढ़ावा चोरी के विरोध में आया इतना ‘चढ़ावा’

चढ़ावा चोरी के विरोध में आया इतना ‘चढ़ावा’

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर से चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर विपक्षी दल लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भी संसद भवन परिसर में इन दलों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया।

संसद के मानसून सत्र का तीसरा सप्ताह जब सोमवार को शुरू हुआ तो काँग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित तमाम विपक्षी दलों के सदस्य परिसर में तख्तिया लेकर जमा हो गए। इसके साथ ही वो अपने साथ दानपात्र लेकर आये जिसमें सदस्य चढ़ावा चढ़ा रहे थे। विपक्षी दलों ने अपने अब तक के प्रोटेस्ट में 47,100 रुपए ‘चढ़ावा’ के तौर पर जमा किया है।सपा  सांसदों ने कहा कि ये मंदिर में दिया जाएगा और रसीद भी ली जाएगी।

पिछले सप्ता इस मुद्दे पर जबर्दस्त गहमागहमी हुई थी जब पूर्णिया सांसद पप्पू यादव केसरिया परिधान पहनकर पहुंचे थे। उस दिन एक लघु नाटिका के जरिये विरोध प्रदर्शन किया गया था जिसे लेकर पप्पू यादव, अवधेश प्रसाद सहित कुछ लोगों के ख़िलाफ़ मामला भी दर्ज हुआ है।

सपा सांसद डिम्पल यादव ने इस विरोध की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा,”संसद परिसर में ‘चढ़ावा चोरी’ के खिलाफ विपक्ष का विरोध।लगता है, “डबल इंजन” में पारदर्शिता का पहिया ही गायब हो गया है।”

संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन के दौरान विपक्षी दलों की मुख्य माँग छात्रों के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के सदन में बयान देने, राम मंदिर में चंदा चोरी की निष्पक्ष जाँच कराने की थी।